फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Microsoft Founder Bill Gates Shows Regret Of Not Completing Harvard University In Interview Source Code

Bill Gates: बिल गेट्स ने 50 साल बाद जताया इस बात का अफसोस, कहा- ‘पढ़ाई पूरी कर लेता तो…’

Tue, 25 Feb 2025 06:22 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Tue, 25 Feb 2025 06:22 PM IST
सार

Bill Gates: 1974 में बिल गेट्स ने हार्वर्ड की पढ़ाई छोड़कर माइक्रोसॉफ्ट कंपनी को खड़ा करने में जुट गए थे। हालांकि, अब 50 साल बाद गेट्स ने कहा कि उन्हें इस बात का अफसोस है।

विज्ञापन
Microsoft Founder Bill Gates Shows Regret Of Not Completing Harvard University In Interview Source Code
Bill Gates - फोटो : Bill Gates/Instagram

विस्तार

माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स ने हाल ही में इस बात को कबूल किया है कि उन्हें हार्वर्ड यूनिवर्सिटी छोड़ने का अफसोस है। 1975 में पढ़ाई बीच में छोड़ने और माइक्रोसॉफ्ट के पहले सीईओ बनने के फैसले को लेकर उन्होंने अपनी किताब Source Code में खुलकर चर्चा की है। हालांकि, इस फैसले ने दुनिया को माइक्रोसॉफ्ट जैसा बड़ा टेक ब्रांड दिया, लेकिन गेट्स के मन में हमेशा हार्वर्ड लौटने की इच्छा बनी रही।
विज्ञापन

हार्वर्ड में बिताए दिनों की याद

Microsoft Founder Bill Gates Shows Regret Of Not Completing Harvard University In Interview Source Code
Bill Gates - फोटो : Bill Gates/Instagram
सीएनबीसी Make It को दिए इंटरव्यू में गेट्स ने कहा, "मुझे हार्वर्ड में पढ़ाई का बहुत मजा आता था। मैं कई विषयों की क्लासेस में बैठता था, भले ही वे मेरे कोर्स का हिस्सा न हों। साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स, हिस्ट्री जैसी चीजों को पढ़ने में दिलचस्पी थी। सबसे खास बात थी कि वहां बहुत ही होशियार लोग थे, जिनके साथ देर रात तक रोचक चर्चा चलती थी।"
विज्ञापन
विज्ञापन

हाई स्कूल में ही दिख गई थी माइक्रोसॉफ्ट की राह

Microsoft Founder Bill Gates Shows Regret Of Not Completing Harvard University In Interview Source Code
Microsoft - फोटो : Adobe Stock
बिल गेट्स के दिमाग में कंप्यूटर की दुनिया बदलने का सपना हाई स्कूल से ही था। उन्हें तब समझ में आ गया था कि भविष्य में माइक्रोप्रोसेसर वाले कंप्यूटर छोटे, सस्ते और पोर्टेबल हो जाएंगे। 1974 की क्रिसमस ब्रेक के दौरान उनके कॉलेज दोस्त और माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर पॉल एलन ने यह तय कर लिया था कि वे Altair कंप्यूटर के लिए ऐसा सॉफ्टवेयर बनाएंगे, जिससे हॉबीस्ट्स खुद अपने प्रोग्राम डेवलप कर सकें। यही वह फैसला था जिसने गेट्स और एलन को कॉलेज छोड़ने और माइक्रोसॉफ्ट बनाने की ओर धकेल दिया।
विज्ञापन

हार्वर्ड छोड़ने का कठिन फैसला

Microsoft Founder Bill Gates Shows Regret Of Not Completing Harvard University In Interview Source Code
Bill Gates - फोटो : Bill Gates/Instagram
गेट्स ने हार्वर्ड छोड़ने से पहले दो साल तक पढ़ाई और माइक्रोसॉफ्ट को साथ-साथ संभालने की कोशिश की। उन्होंने कंपनी की जिम्मेदारी अपने साथी प्रोग्रामर रिक वीलैंड को सौंपने की भी कोशिश की, लेकिन जब उन्होंने ग्रेजुएट स्कूल जाने का फैसला कर लिया, तो गेट्स को समझ आ गया कि अब माइक्रोसॉफ्ट पर पूरा ध्यान देना होगा। इसके बाद उन्होंने हार्वर्ड को अलविदा कह दिया और अपना पूरा फोकस माइक्रोसॉफ्ट को एक बड़ी कंपनी बनाने में लगा दिया।

Microsoft Founder Bill Gates Shows Regret Of Not Completing Harvard University In Interview Source Code
Microsoft - फोटो : Adobe Stock
आज माइक्रोसॉफ्ट एक मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी बन चुकी है, जिसने दुनिया में कंप्यूटर और सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री को पूरी तरह बदल दिया। हालांकि, गेट्स के हार्वर्ड छोड़ने पर उनके प्रोफेसर हैरी लुईस को भी कुछ पछतावा है। उन्होंने कहा, "मुझे इस बात की हैरानी नहीं हुई जब गेट्स ने हार्वर्ड छोड़ा, लेकिन काश मैंने उन पर निवेश किया होता।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed