पिछले महीने अगस्त में मारुति ने 1.24 लाख गाड़ियां बेची थीं और उसकी बिक्री में 17 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई थी। कंपनी ने इस दौरान 1,24,624 यूनिट्स की बिक्री की थी। वहीं कंपनी सितंबर में भी इस चाल को बनाए रखना चाहती है। कंपनी अपने नेक्सा और एरेना शोरूम से बिकने वाली गाड़ियों पर कैश डिस्काउंट और छूट दे रही है।
{"_id":"5f50fa00791747310d7ed860","slug":"best-discounts-and-offers-on-maruti-suzuki-s-presso-wagon-r-and-alto-in-september-2020-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maruti की कारों पर सितंबर में मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, कई मॉडल्स पर 50 हजार रुपये तक की छूट!","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Maruti की कारों पर सितंबर में मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, कई मॉडल्स पर 50 हजार रुपये तक की छूट!
Fri, 04 Sep 2020 02:43 PM IST
Harendra Chaudhary
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Fri, 04 Sep 2020 02:43 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki Cars Discount in September 2020
- फोटो : AmarUjala
maruti celerio safety features
- फोटो : amar ujala
एरेना शोरूम
- मारुति सुजुकी सिलेरियो पर कंपनी 25 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट दे रही है, साथ ही 20स हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस, पांच हजार रुपये तक का कॉरपोरेट डिस्काउंट शामिल है।
- ऑल्टो 800 पर कंपनी 18 हजार रुपये का कैश, 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और तीन हजार रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट दे रही है।
- वहीं मारुति की एमपीवी कार अर्टिगा पर पांच हजार रुपये का कोरपोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।
- मारुति सुजुकी इको और एमपीवी कार मारुति वैगन आर पर कंपनी 10 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3 हजार रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट दे रही है।
Maruti S-Presso
- फोटो : Maruti Suzuki
- मारुति की एंट्री लेवल माइक्रो एसयूवी कार एस-प्रेसो और स्विफ्ट पर 10 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और पांच हजार रुपये तक की कॉरपोरेट छूट दे रही है।
- वहीं डिजायर की बात करें, तो सब-कॉम्पैक्ट सेडान कार पपर 25 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, 10 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और पांच हजार रुपये कॉरपोरेट डिस्काउंट दे रही है।
- सब-कॉम्पैक्ट विटारा ब्रेजा पर 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस मिंल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti Suzuki Ignis
- फोटो : Maruti Suzuki
नेक्सा शोरूम
- मारूति सुजुकी इग्निस हैचबैक के सिग्मा वैरिएंट पर 25 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और पांच हजार रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं डेल्टा और अल्फा वैरिएंट पर 20 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और पांच हजार रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं इसके जीटा वैरिएंट पर 10 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और पांच हजार रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
- मारुति की प्रीमियम हैचबैक कार बलेनो पर 10 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 10 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और पांच हजार रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।
विज्ञापन
Maruti Suzuki XL6
- फोटो : Maruti Suzuki
- वहीं मिड साइज सेडान कार सियाज पर 10 हजार रुपये की कैश छूट मिल रही है, साथ ही 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस, और पांच हजार रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है।
- इसके अलावा अर्टिगा का प्रीमियम एमपीवी वर्जन XL6 पर भी छूट मिल रही है। इस पर 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और पांच हजार रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट भी शामिल है। वहीं प्रीमियम क्रॉसओवर S-Cross पर कंपनी कोई भी छूट नहीं दे रही है।
नोट- यह ऑफर्स और डिस्काउंट डीलर्स की तरफ से ऑफर किए जा रहे हैं, जो शहर के मुताबिक अलग-अलग भी हो सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए अपने नजदीकी डीलर से संपर्क करें।