{"_id":"63f47516735e80746605557e","slug":"below-18-years-age-youth-can-also-get-driving-license-in-india-know-full-details-2023-02-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Driving Licence: 18 साल से कम उम्र में भी बन सकता है ड्राइविंग लाइसेंस, इस तरह होगा आवेदन","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Driving Licence: 18 साल से कम उम्र में भी बन सकता है ड्राइविंग लाइसेंस, इस तरह होगा आवेदन
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Tue, 21 Feb 2023 01:21 PM IST
सार
वाहन चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत होती है। 18 साल से पहले लाइसेंस को नहीं बनवाया जा सकता। हम इस खबर में बता रहे हैं कि 18 साल से कम उम्र में किस तरह ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
देश में ड्राइविंग करने के लिए वैध लाइसेंस का होना जरूरी होता है। ज्यादातर लोगों को सिर्फ यह जानकारी होती है कि ड्राइविंग लाइसेंस के लिए 18 साल का होना जरूरी होता है। लेकिन आपकी उम्र 18 साल से कम है तो भी आप ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकते हैं। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं कि 18 साल से कम उम्र होने पर भी आप किस तरह से ड्राइविंग लाइसेंस को बनवा सकते हैं।
क्या बन सकता है लाइसेंस?
2 of 5
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
अगर आपकी उम्र 18 साल से कम है तो भी आप ड्राइविंग लाइसेंस को बनवा सकते हैं। सरकार की ओर से 18 साल से कम उम्र के युवाओं को भी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की सुविधा दी जाती है। हालांकि इसकी जानकारी काफी कम लोगों को ही होती है।
मोटर व्हीकल एक्ट 1988 के चैप्टर-दो में लाइसेंसिंग ऑफ ड्राइवर ऑफ मोटर व्हीकल्स में इसकी जानकारी चौथे पाइंट पर दी गई है। इसके मुताबिक कोई भी व्यक्ति जो 18 साल से कम उम्र का हो वह सार्वजनिक स्थान पर वाहन नहीं चला सकता। लेकिन इसी के साथ यह भी बताया गया है कि ऐसी मोटरसाइकिल जिसका इंजन 50 सीसी की क्षमता से कम का हो उसे 16 साल की उम्र के व्यक्ति लाइसेंस लेने के बाद चला सकते हैं। यह लाइसेंस लेने के बाद लाइसेंस धारक कोई अन्य वाहन नहीं चला सकता, उसे सिर्फ 50 सीसी की क्षमता से कम वाली मोटरसाइकिल के लिए लाइसेंस दिया जाएगा। 18 साल की उम्र होने पर लाइसेंस को अपडेट करवाया जा सकता है।
अगर आपको भी 18 साल से कम की उम्र में ड्राइविंग लाइसेंस का आवेदन करना है तो आपको परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जिसके बाद ड्राइविंग लाइसेंस रीलेटिस सर्वि स के जरिए अपने राज्य को चुना सकते हैं। एक बार राज्य को चुनने के बाद आने वाले पहले विकल्प में ही आपको लर्नर लाइसेंस का विकल्प मिल जाएगा।
अगर आप चाहें तो आधार की जानकारी देकर भी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं और अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो भी आप लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं। लेकिन आपको अपना मोबाइल नंबर देना होगा, जिसपर ओटीपी आएगा और इसके बाद आप आगे की प्रकिया को पूरा करने के साथ ही अथॉरिटी की फीस जमा करने के बाद लर्नर लाइसेंस के लिए टेस्ट दे सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।