फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   bajaj pulsar ns125 single channel abs model launched know price features specifications details

Bajaj Pulsar NS125: बजाज पल्सर NS125 एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Sat, 15 Feb 2025 04:49 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 15 Feb 2025 04:49 PM IST
सार

Bajaj Pulsar NS 125 (बजाज पल्सर NS 125) को एक नए वेरिएंट के साथ अपग्रेड किया गया है। जो सिंगल-चैनल एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) से लैस है।

विज्ञापन
bajaj pulsar ns125 single channel abs model launched know price features specifications details
Bajaj Pulsar NS125 - फोटो : Bajaj Auto

विस्तार

Bajaj Pulsar NS 125 (बजाज पल्सर NS 125) को एक नए वेरिएंट के साथ अपग्रेड किया गया है। जो सिंगल-चैनल एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) से लैस है। इसकी कीमत करीब एक लाख रुपये से ज्यादा (एक्स-शोरूम दिल्ली) है। पल्सर NS 125 भारतीय बाजार में बिकने वाली सबसे पावरफुल 125 cc मोटरसाइकिल है। मोटरसाइकिल को 2024 में भी अपडेट मिला था।
विज्ञापन

Bajaj Pulsar NS 125: इंजन पावर और गियरबॉक्स
बजाज पल्सर NS 125 में 124.45 cc, एयर-कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन 8,500 rpm पर 12 bhp का अधिकतम पावर और 7,000 rpm पर 11 Nm का पीक टॉर्क आउटपुट देता है। यह 5-स्पीड ट्रांसमिशन से जुड़ा है। मोटरसाइकिल का पावर टू वेट रेशियो 83.3 PS प्रति टन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bajaj Pulsar NS 125: लुक और डिजाइन
पिछले साल, मोटरसाइकिल को एक नया एलईडी हेडलैंप मिला, जो एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप के साथ आता है। और हैलोजन टर्न इंडिकेटर्स को एलईडी यूनिट्स से बदल दिया गया था। रियर टेल लैंप में कोई बदलाव नहीं किया गया, क्योंकि यह पहले से ही एक एलईडी यूनिट था।
विज्ञापन

Bajaj Pulsar NS 125: फीचर्स
इसमें एक नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है, जो सबसे पहले पल्सर N160 और पल्सर N150 पर आया था। यह स्पीडोमीटर, रियल टाइम फ्यूल कंजम्पशन, एवरेज फ्यूल इकॉनमी और गियर पोजिशन इंडिकेटर दिखाता है। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को बजाज राइड कनेक्ट एप्लीकेशन के जरिए ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी मिलती है। इसके अलावा, मोबाइल डिवाइस चार्ज करने के लिए एक यूएसबी पोर्ट भी है।

Bajaj Pulsar NS 125: ब्रेकिंग और सस्पेंशन
पल्सर NS 125 में सस्पेंशन का काम आगे की तरफ टेलिस्कोपिक यूनिट और पीछे की तरफ मोनोशॉक यूनिट करती है। ब्रेकिंग का काम आगे की तरफ 240 mm डिस्क और पीछे की तरफ 130 mm ड्रम ब्रेक करती है।

Bajaj Pulsar NS 125: साइज क्या हैं? 
बजाज पल्सर NS 125 की लंबाई 2,012 मिमी, चौड़ाई 810 मिमी और ऊंचाई 1,078 मिमी है। मोटरसाइकिल की सीट की ऊंचाई 805 मिमी और ग्राउंड क्लीयरेंस 179 मिमी है। व्हीलबेस 1,353 मिमी है जबकि कर्ब वेट 144 किलोग्राम है। ट्यूबलेस टायर के साथ दोनों छोर पर 17 इंच के अलॉय व्हील हैं। बाइक में ईंधन टैंक की क्षमता 12 लीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed