फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Bajaj ktm triumph 400cc bike price remain unchanged after gst hike

GST Hike: जीएसटी बढ़ने के बाद भी Bajaj-KTM ने नहीं बढ़ाए बाइक्स के दाम, Royal Enfield की 650cc हुई महंगी

Thu, 25 Sep 2025 05:05 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Thu, 25 Sep 2025 05:05 PM IST
सार

GST Bajaj KTM Triumph Bike Price: नए जीएसटी स्लैब के तहत 350सीसी से बड़ी बाइक्स पर अब 40% जीएसटी लगाया जा रहा है। हालांकि, Bajaj, KTM और Triumph जैसी कंपनियों ने टैक्स में होने वाले बदलाव से बढ़ी हुई कीमतों को अवशोषित कर लिया है।

विज्ञापन
Bajaj ktm triumph 400cc bike price remain unchanged after gst hike
बजाज की बाइक्स नहीं हुई महंगी - फोटो : Bajaj

विस्तार

देश में 22 सितंबर से लागू हुए नए GST स्लैब के तहत अब 350 सीसी से ज्यादा की बाइक्स पर टैक्स को 28% से बढ़ाकर 40% कर दिया गया है। हालांकि, इस बढ़ोतरी के बाद भी बजाज और केटीएम जैसी बाइक निर्माता कंपनियों ने अपनी 350 सीसी से बड़ी बाइक्स की कीमत में इजाफा नहीं किया है।
विज्ञापन


बजाज, ट्रायंफ और केटीएम ने नहीं बढ़ाए दाम
मौजूदा समय में बजाज की 400सीसी बाइक Bajaj Pulsar NS400Z की कीमत 1.92 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। बता दें कि GST में बदलाव के पहले भी यह बाइक इसी कीमत पर बेची जा रही थी। वहीं, Bajaj Dominar 400 की कीमत भी नहीं बढ़ाई गई है, जो 2.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
विज्ञापन


जीएसटी दरों में बदलाव के बाद इन दोनों बाइक्स की कीमतों में 20,000 रुपये की वृद्धि होने की उम्मीद की जा रही थी। बजाज के अलावा, ऑस्ट्रियन बाइक कंपनी केटीएम ने भी अपनी 350 सीसी से ज्यादा इंजन कैपिसिटी वाली बाइक्स की कीमतें स्थिर रखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bajaj ktm triumph 400cc bike price remain unchanged after gst hike
रॉयन एनफील्ड ने बढ़ाए 650cc के दाम - फोटो : Royal Enfield
ब्रिटिश बाइक निर्माता ट्रायंफ की बात करें तो कंपनी की 400सीसी बाइक्स जैसे Speed T4, Speed 400, Scrambler 400 X/XC और Thruxton 400 की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। सभी बाइक्स पुरानी कीमत पर ही बेचीं जा रही हैं।

रॉयल एनफील्ड ने बढ़ाई कीमतें
जीएसटी में बढ़ोतरी का असर रॉयल एनफील्ड की 450सीसी और 650सीसी बाइक्स पर देखने को मिला है। कंपनी ने अपनी सभी 650सीसी बाइक्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। रॉयल एनफील्ड की Interceptor 650, Continental GT 650, Classic 650, Shotgun 650 और Bear 650 जैसी बाइक्स की कीमतों में 22,000 रुपये से 25,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, 450सीसी बाइक्स जैसे Himalayan 450, Scram 440 और Guerrilla 450 की कीमतें अब 22,000 रुपये बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed