फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   this is country's first solar e rickshaw

सौर ऊर्जा से चलने वाला देश का पहला रिक्शा प्रदर्शित

Fri, 12 May 2017 12:10 AM IST
Updated Fri, 12 May 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
this is country's first solar e rickshaw

ईंधन के नए विकल्पों की तलाश में जुटे भारत को लोहिया ऑटो इंडस्ट्रीज के तरफ से एक बड़ी खबर सुनने को मिली है। इस भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी ने प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित स्मार्ट सिटी एक्सपो 2017 के दौरान देश का पहला सौर ऊर्जा से चलने वाला रिक्‍शा प्रदर्शित किया है। इस एक्सपो में कंपनी अपने ढेर सारे इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ शिरकत कर रही है। लोहिया द्वारा प्रदर्शित देश के पहले सौर रिक्‍शा का नाम है हमराही सोलर पावर्ड ई-रिक्‍शा। 

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें ः तोहफे में मिली विराट कोहली को ये दमदार कार

विज्ञापन


सौर रिक्शा के साथ ही लोहिया ने नारायण हाइड्रोलिक टिम्पर ई रिक्‍शा और नारायण लोडर को भी पेश किया। इनका उपयोग डिलीवरी के अलावा कूड़ा उठाने में भी किया जा सकता है। ग्रीन शहर की परिकल्पना को साकार करने के लिए यह एक सरल मोबिलिटी माध्यम हो सकता है। सौर रिक्शा की खासियत ये है कि इसे दिन की रोशनी में चलते हुए भी चार्ज किया जा सकता है। सौर रिक्शा की एफीसिएंशी 10 से 15 फीसदी ज्यादा बेहतर होगी तथा इसकी उम्र 10 साल की होगी। इस रिक्‍शा के बाजार में आने के बाद अपने रोजगार का साधन बना चुके लोगों को अब बैट्री खत्म होने का डर नहीं सताएगा अगर सूरज निकला हुआ है। यह ई रिक्शा इस एक्सपो में कौतूहल का विषय बना हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ेंः गांवों के सहारे टाटा करेगी तरक्‍की, ये है नई रणनीति

इस बारे में जानकारी देते हुए लोहिया ऑटो इंडस्‍ट्रीज के सीईओ आयुष लोहिया ने बताया कि, "‌एक स्मार्ट सिटी सिर्फ साफ सुथरी सड़कों या फिर कंकरीट से नहीं बनती इसके लिए जरूरी है कि अच्छी सुविधाओं का होना। लोहिया का मकसद शुरू से ही साफ-सुथरे वातावरण के प्रति सजग होकर काम करना था। हम अपने मकसद में सफल हो रहे हैं और नई तकनीकि और नए प्रयोगों से हम इलेक्ट्रिक क्षमताओं का परिचय दे रहे हैं। हमारी यह पेशकश इसी बात को प्रमाणित करती है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed