{"_id":"59140db94f1c1b231f852caf","slug":"isuzu-mux-launched-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसुजू की दमदार एसयूवी MU-X लॉन्च, फॉर्चूनर और एंडेवर से होगा मुकाबला","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
इसुजू की दमदार एसयूवी MU-X लॉन्च, फॉर्चूनर और एंडेवर से होगा मुकाबला
amarujala.com- Written by : अभिषेक मिश्रा
Updated Thu, 11 May 2017 05:21 PM IST
विज्ञापन
इसुजू एमयूएक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप एक दमदार और स्टाइलिश एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। इसुजू ने अपनी शानदार एसयूवी एमयूएक्स लॉन्च कर दी है। एमयूएक्स एक स्पोर्टी लुक वाली शानदार गाड़ी है, जिसका मजा आपको ऑफरोडिंग से लेकर सिटी डाइव तक की राइड में मिलेगा।
विज्ञापन
इसुजू की नई कार के एक्सटीरियर की बात करें तो कार की लंबाई 4.82 मीटर है, चौड़ाई 1860 मिलीमीटर है। एमयूएक्स की ऊंचाई पर नजर डालें तो इसकी ऊंचाई 1840 मिलीमीटर की है, जो कि इस सेग्मेंट की किसी भी अन्य कार से ज्यादा है। कार में आपको 2845 एमएम का व्हीलबेस मिलता है। जो आपकी राइड को काफी आरामदायक बनाता है।
विज्ञापन
इसुजू एमयूएक्स में 3 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है, जो 177 एचपी की शक्ति और 380 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है। गाड़ी में 5 स्पीड का ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है। इसुजू एमयूएक्स की नई दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 23.99 लाख रुपये है। कार के टॉप मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 25.99 लाख रुपये है।
विज्ञापन