फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   supreme court will take decision on bs3 unsold vehicle on tomorrow

कल बताएगी सुप्रीम कोर्ट, पुराने वाहन बेच सकते हैं या नहीं

Tue, 28 Mar 2017 05:28 PM IST
Updated Tue, 28 Mar 2017 05:28 PM IST
विज्ञापन
supreme court will take decision on bs3 unsold vehicle on tomorrow
पुराने वाहन

पुराने मानक बीएस 3 पर बने वाहनों को कंपनियां आगे बेच सकेंगी या नहीं इस पर फैसला कल सुप्रीम कोर्ट सुनाएगी। गौरतलब है कि 1 अप्रैल से नया मानक बीएस 4 लागू हो रहा है जिसके अनुसार अब कंपनियों को नए मानक के आधार पर गाड़ियों का निर्माण करना पड़ेगा। नए मानक के आधार पर ऑटो निर्माता कंपनियों ने पूरी तैयारी कर ली है लेकिन उन्हें अपने बीएस3 के आधार पर बने उन वाहनों की चिंता खाए जा रही है जिसकी बिक्री अब तक नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन


 ऑटो कंपनियों के पास बीएस3 मानक पर बने वाहनों की संख्या लगभग 9 लाख है और एक अनुमान के मुताबिक कंपनियों को इन वाहनों को खपाने में लगभग एक साल का और वक्त लगेगा। माना जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट बीएस3 वाले वाहनों पर कोई पेनाल्टी का प्राविधान करके बेचने की अनुमति दे सकती है। केंद्र सरकार ने भी ऑटो निर्माता कंपनियों के समर्थन में आवाज बुलंद की है। अगर सुप्रीम कोर्ट तत्काल प्रभाव से 1 अप्रैल से पुराने वाहनों पर वैन लगा देती है तो इससे बहुत बड़ा नुकसान ऑटो इंडस्‍ट्री को होगा और यह एक त्रासदी जैसा होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed