फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   skoda launched Octavia Facelift 2017 in india at 15.49 lakh rupees

स्कोडा ने लॉन्च की नई ऑक्टाविया फेसलिफ्ट, शानदार हैं कार के फीचर

Thu, 13 Jul 2017 01:47 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Thu, 13 Jul 2017 01:47 PM IST
विज्ञापन
skoda launched Octavia Facelift 2017 in india at 15.49 lakh rupees

स्कोडा इंडिया ने अपनी चर्चित सेडान कार ऑक्टाविया का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस कार की एक्स शोरूम कीमत 15.49 लाख रुपये रखी है। कंपनी ने ऑक्टाविया को पहली बार 2013 में बाजार में उतारा था। 2017 में लॉन्च हुई ऑक्टाविया फेसलिफ्ट इस सेगमेंट में एक बेहतरीन विकल्प साबित होगी। 

विज्ञापन


स्कोडा ने नई ऑक्टाविया में 1.8 TDI पेट्रोल इंजन दिया है, जो कार को 178 बीएचपी की ताकत देता है। कंपनी ने कार में 7 स्पीड डीएसजी ट्रांसमिशन दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने इसमें 1.4 टीएसआई मोटर दिया है जो 147 बीएचपी की ताकत प्रदान करता है। इस वेरिएंट में आपको 6 स्पीड मैन्यूअल गियरबॉक्स मिलता है। 
विज्ञापन


इसके साथ ही कंपनी ने डीजल वेरिएंट में 2.0 टीडीआई इंजन लगाया है, जो कार को 147 बीएचपी की ताकत देता। जिसमें आपको 6- स्पीड का डीएसजी ट्रांसमिशन मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई ऑक्टाविया फेसलिफ्ट को नए जमाने के हिसाब से डिजाइन किया गया है। कंपनी ने 2017 ऑक्टाविया को फॉक्सवैगन के एमक्यूबी प्लेटफॉर्म पर विकसित किया गया है। स्कोडा ने कार का फेस पूरी तरह से री-डिजाइन किया है।


कंपनी ने गाड़ी में नया स्प्लिट लैंप क्लस्टर दिया है, जिसे कंपनी ने क्वाड्रा लेड हेडलाइट का नाम दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने इसमें बटरफ्लाई ग्रील दिया है और डे टाइम रनिंग लाइट दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed