फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Skoda Kodiaq SUV spied during testing

कुछ यूं नजर आती है स्कोडा की नई एसयूवी

Tue, 04 Apr 2017 04:43 PM IST
amarujala.com- presented by : अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- presented by : अभिषेक मिश्रा Updated Tue, 04 Apr 2017 04:43 PM IST
विज्ञापन
Skoda Kodiaq SUV spied during testing
स्कोडा - फोटो : autocarindia

स्कोडा ने अपनी नई एसयूवी की टेस्टिंग भारत में शुरू कर दी है। स्कोडा की नई एसयूवी कोडियाक की कुछ तस्वीरें भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान कैमरे में कैद हुई हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी इस साल के अंत तक कोडियाक को भारत में लॉन्च कर सकती है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार कोडियाक में ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है, जो कार की पकड़ को और बेहतर बनाता है। इस कार को स्कोडा की सेडान कार सुपर्ब के प्लेटफॉर्म पर विकसित किया गया है। कोडियाक स्कोडा की पहली 7 सीटर एसयूवी है।
विज्ञापन


कंपनी इसे पेट्रोल व डीजल दोनों वेरिएंटों में उतार सकती है। पेट्रोल वेरिएंट में 2.0 लीटर का TSI इंजन मिल सकता है जो 180 हॉर्सपावर और 250 एनएम की शक्ति प्रदान करता है। वहीं डीजल इंजन की बात करें तो इसमें 2.0 लीटर के इंजन 150 हॉर्सपावर की शक्ति और 190 हॉर्सपावर की शक्ति वाले दो इंजन दिए जा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जानें इसकी कीमत

Skoda Kodiaq SUV spied during testing
स्कोडा - फोटो : autocarindia

कोडियाक में 6 स्पीड वाला मैन्यूअल और 7 स्पीड वाला DSG ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मौजूद होगा। साथ ही कार के टॉप मॉडल में ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम होगा। 

डिजाइन की बात करें तो कार के अंतरराष्ट्रीय मॉडल की तुलना में इसमें हल्के फुल्के बादलाव किए गए है। कार के इंटीरियर के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। माना जा रहा है कि कार के कैबिन में कंपनी बदलाव कर सकती है।

फीचर की बात करें तो इस कार में सुपर्ब के समान ही फीचर दिए जाएंगे। हालांकि उम्मीद है कि स्कोडा इस कार में एसयूवी की फील देने के लिए अन्य फीचर भी जोड़ सकती है। कोडियाक की कीमत 27-32 लाख रुपये हो सकती है। इस कार का बाजार में सीधा मुकाबला फोर्ड एंडेवर, टोयोटा फार्चूनर, हुंडई सांटाफे से होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed