फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   NCAP Crash test, swift secure 3 points and kodiaq achieved 5

एनसीएपी क्रैश टेस्ट में जानें कौन हुआ पास

Thu, 01 Jun 2017 01:34 PM IST
Updated Thu, 01 Jun 2017 01:34 PM IST
विज्ञापन
NCAP Crash test, swift secure 3 points and kodiaq achieved 5

मारुति सुजुकी ‌स्विफ्ट कितनी सुरक्षित है इसका पता हाल ही में आई एनसीएपी रैंकिंग से हो जाता है। हाल ही में एनसीएपी के क्रैश टेस्‍ट में नई जनरेशन की स्विफ्ट, स्कोडा कोडियक और मिनी कंट्रीमैन को शामिल किया गया। ये सभी गाड़ियां यूरोपीय बाजारों के लिए बनाई गई हैं। बाद में यही स्विफ्ट भारतीय बाजार में लॉन्च की जाएगी। इस क्रैश टेस्ट में स्विफ्ट को सिर्फ तीन अंक हासिल हुए जबकि स्कोडा कोडियाक का स्कोर पांच अंकों का रहा। स्विफ्ट भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी की प्रमुख कार है और सालों से ये टॉप टेन में अपनी जगह बनाए हुए है। 

विज्ञापन


सुजुकी स्विफ्ट के नतीजों में देखा गया कि पैसेंजर सीट में फ्रंट ऑफसेट इस दौरान स्थिर रहा। वहीं पैसेंजर और ड्राइवर के घुटने और जांघों को बढ़िया सुरक्षा मिली। अन्य पोजीशन में बैठे यात्रियों को भी बढ़िया सपोर्ट मिला। वहीं इस साल के अंत तक भारत आ रही स्कोडा कोडियाक इस टेस्‍ट में अच्छे नंबरों से पास हुई। इस क्रैश टेस्ट में वयस्कों को 92 फीसदी तक व चाइल्ड सेफ्टी को 77 फीसदी तक आंका गया। कोडियाक ऑफसेट टेस्ट में भी स्थिर रही तथा घुटनों और जांघों को इसमें पूरी तरह से सुरक्षित पाया गया। इसके चलते इस कार को पांच स्टार रेटिंग दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed