फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Mahindra XUV300 received Global NCAP Safer Choice award, becomes first Indian car

Mahindra XUV300 बनी देश की पहली सबसे सुरक्षित कार, मिलते हैं ये खास फीचर

Tue, 18 Feb 2020 03:16 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 18 Feb 2020 03:16 PM IST
विज्ञापन
Mahindra XUV300 received Global NCAP Safer Choice award, becomes first Indian car
Mahindra XUV300 Global NCAP Crash test - फोटो : Global NCAP

महिंदा एंड महिंद्रा की सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Mahindra XUV300 को देश की सबसे सुरक्षित कार (Safer Choice Award) मिला है। यह अवार्ड पाने वाली Mahindra XUV300 देश की पहली एसयवी बन गई है। Mahindra XUV300 कंपनी की अकेली कार है, जिसे Global NCAP क्रेश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है।

विज्ञापन

अडल्ट ऑक्यूपेंट सेफ्टी में 5-स्टार रेटिंग

महिंद्रा XUV300 को कंपनी ने पिछले साल 14 फरवरी को लॉन्च किया था। हाल ही में Mahindra XUV300 को अडल्ट ऑक्यूपेंट सेफ्टी में 5-स्टार रेटिंग मिली थी। किसी भी अन्य कार के मुकाबले चाइल्ड और अडल्ट सेफ्टी सबसे ज्यादा रेटिंग पाने वाली यह पहली कार है।

  • Mahindra XUV300 अडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 5-स्टार और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 4-स्टार रेटिंग मिली थी।
  • Tata Nexon को अडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 5-स्टार और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 3-स्टार रेटिंग मिली थी।
  • जबकि Tata Altroz को भी अडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 5-स्टार और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 3-स्टार रेटिंग मिली थी।

यह भी पढ़ेंः टाटा की नेक्सन ने किया कमाल, 5-स्टार वाली बनी भारत की पहली कार

 

विज्ञापन
विज्ञापन

ESC और पेडेस्ट्रियन प्रोटेक्शन टेस्ट

G-NCAP ने टेस्टिंग के दौरान कार के इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल और पेडेस्ट्रियन प्रोटेक्शन को भी टेस्ट किया था। इन दोनों टेस्ट्स ने अवार्ड पाने में बेहद अहम भूमिका निभाई है। ग्लोबल NCAP सेफर च्वाइस अवार्ड्स का एलान सबसे पहले 2018 के ऑटो एक्सपो में किया गया था।
 

यह भी पढ़ेंः Mahindra XUV300 बनी देश की तीसरी सबसे सुरक्षित कार, क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग

विज्ञापन

अवार्ड के लिए ये फीचर जरूरी

यह अवार्ड केवल उन्ही कारों को मिलता है, जिन्हें चाइल्ड ऑक्यूपेंट रेटिंग में 4-स्टार मिले हों। साथ ही, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिबिलिटी कंट्रोल यानी ESC का फीचर सभी वैरियंट्स में मौजूद हो। इसके अलावा मॉडल न्यूनतम पेडेस्ट्रियन नॉर्म्स का पालन करता हो। देश में इन दिनों केवल तीन ही कारें हैं जिन्हें 5-स्टार रेटिंग मिल चुकी है।
 

यह भी पढ़ेंः Tata Altroz है सुरक्षित कार, GNCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग वाली पहली मेड इन इंडिया छोटी कार

 

इन तीन कारों को मिली है 5-स्टार रेटिंग

इनमें टाटा नेक्सन पहली कार थी, जिसे 5-स्टार रेटिंग मिली थी, उसके बाद टाटा अल्ट्रोज हैचबैक 5-स्टार रेटिंग पाने वाली दूसरी कार बनी। वहीं महिंद्रा XUV300 को यह रेटिंग मिली। लेकिन खास बात यह है कि सेफर च्वाइस अवार्ड्स पाने वाली यह देश की पहली कार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed