फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Tata Nexon become first suv to secures 5-star rating in Global NCAP crash test

टाटा की नेक्सन ने किया कमाल, 5-स्टार वाली बनी भारत की पहली कार

Sat, 08 Dec 2018 11:11 AM IST
आॅटो डेस्क, अमर उजाला
आॅटो डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 08 Dec 2018 11:11 AM IST
विज्ञापन
Tata Nexon become first suv to secures 5-star rating in Global NCAP crash test
tata nexon ncap

टाटा नेक्सन को ग्लोबल NCAP (न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम) में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है जो अब तक भारत में बिक रही किसी भी कार के लिए पहली बार है। हालांकि, इससे पहले टाटा नेक्सन कार का 8 अगस्त को क्रैश टेस्ट किया गया था जिसमें इसे मात्र 4-स्टार हासिल हुए। जिसके अपडेटेड वर्जन का फिर से टेस्ट किया गया।

विज्ञापन


जिसमें इस कार ने 5-स्टार हासिल किए। नए अपडेटेड वर्जन में ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसी सुविधाएं जोड़ी गई हैं। टाटा नेक्सन ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रॅाटेक्शन में 17 में से 16.06 पाइंट हासिल किये हैं।
विज्ञापन


यहां देखें वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि अगस्त में इसने सिर्फ 13.56 पाइंट हासिल किए थे। टाटा नेक्सन को UN95 सेफ्टी रिक्वायरमेंट के अंतर्गत आने वाले साइड-इम्पैक्ट टेस्ट में पास किया गया है। ग्लोबल NCAP के महासचिव डेविड वार्ड टाटा नेक्सन के इस प्रर्दशन से बेहद खुश हुए इस मौके पर उन्होंने कहा कि "यह भारत में कार सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक पल है। 

 

Tata Nexon become first suv to secures 5-star rating in Global NCAP crash test
tata nexon ncap

सेफ्टी फीचर्स
*ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर
*ड्राइवर और पैसेंजर साइड एयरबैग
*ISOFIX चाइल्ड माउंट सीट्स
*सीट बेल्ट प्री-टेन्शनर्स 
*एबीएस, ईवीडी 

इंजन क्षमता 
टाटा नेक्सन में 1.2 लीटर का टर्बो चार्जड पेट्रोल इंजन लगा है जो 110 पीएस की पावर और 170 एनएम का टॉर्क देता है। वही इसमें 1.5 लीटर का टर्बो चार्जड डीजल इंजन लगा है। जो 110पीएस और 260एनएम का टॉर्क देता है। नेक्सन में 6 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की सुविधा दी है।

नेक्सॉन फरवरी 2017 में आई थी और इसकी बदौलत यूवी व एसयूवी सेगमेंट में कंपनी की बिक्री तीन गुना बढ़ गई है। इस कार को कंपनी अब तक कई बार अपडेट कर चुकी है। जिसकी कीमत 6.15 लाख से शुरू होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed