Tata Altroz के बाद एक और एसयूवी को Glabal NCAP (न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम) क्रेश टेस्ट में फाइव स्टार रेटिंग मिली है। कॉम्पैक्ट एसयूवी Mahindra XUV300 को सेफ्टी क्रेश टेस्ट में यह रेटिंग मिली है। Tata Nexon के बाद यह देश की दूसरी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी है, जिसे ये रेटिंग हासिल हुई है।
Mahindra XUV300 बनी देश की तीसरी सबसे सुरक्षित कार, क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग
सबसे ज्यादा स्कोरिंग
#SaferCarsForIndia कैंपेन के तहत Mahindra XUV300 एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 5-स्टार रेटिंग और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन कैटेगरी में 4-स्टार रेटिंग मिली है। टेस्ट में Mahaindra XUV300 को 17 में से 16.42 स्कोर मिले हैं। वहीं टाटा अल्ट्रोज को 16.13 प्वाइंट्स और टाटा नेक्सन को 17 में से 16.06 प्वाइंट्स मिले थे। इस लिहाज से महिंद्रा की इस एसयूवी को सबसे ज्यादा प्वाइंट्स हासिल हुए हैं।
नेक्सन पिछड़ी
वहीं Mahindra XUV300 देश की पहली ऐसी कार है, जिसे चाइल्ड प्रोटेक्शन में 4-स्टार रेटिंग हासिल हुई है। Mahindra XUV300 को 49 में से 37.44 प्वाइंट्स मिले, जबकि अल्ट्रोज को 29 और टाटा नेक्सन को 25 प्वाइंट्स हासिल हुए थे।
सेफ्टी फीचर के तौर पर दो फ्रंट एयरबैग्स
क्रेश टेस्ट में पता चला कि Mahindra XUV300 पर टक्कर का सबसे कम असर हुआ और साइड इंपैक्ट में शानदार परफॉरमेंस प्रदर्शित की। Glabal NCAP क्रेश टेस्ट में सभी मॉडल्स के एंट्री लेवल वेरियंट्स की टेस्टिंग की जाती है। महिंद्रा की इस एसयूवी में सेफ्टी फीचर के तौर पर दो फ्रंट एयरबैग्स मिलते हैं। इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर ऑप्शनल मिलते हैं।
पढ़ें क्रेश टेस्ट का रिजल्ट
मिलता है BS6 इंजन
Mahindra XUV300 को पिछले साल के आखिर में ही BS6 इंजन के साथ उतारा गया था। कंपनी ने XUV300 को 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल BS6 इंजन के साथ लॉन्च किया है। महिंद्रा XUV300 में आने वाला नया BS6 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 5,000 आरपीएम पर 110 बीएचपी की पावर और 2,000-3,500 आरपीएम पर 200 एनएम का टॉर्क देगा। बीएस6 इंजन वाली XUV300 के बेस W4 वेरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 8.30 लाख रुपये से शुरू है, वहीं टॉपएंड W8 डुअल टोन वेरियंट की कीमत 11.99 लाख रुपये तक है। जबकि इसके बीएस4 बेस वेरियंट की कीमत 8.10 लाख रुपये थी।