फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   If you want to increase the life of battery in your car, then what should you keep in mind, know the details

Car Tips: कार में बैटरी की उम्र को चाहते हैं बढ़ाना, तो रखना चाहिए किन बातों का ध्यान, जानें डिटेल

Tue, 13 Feb 2024 09:53 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Tue, 13 Feb 2024 09:53 AM IST
सार

कार को सही तरह से चलाने के लिए बैटरी का सही तरह से काम करना जरूरी होता है। किस तरह से बैटरी की उम्र को बढ़ाया जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
If you want to increase the life of battery in your car, then what should you keep in mind, know the details
For Reference Only - फोटो : istock

विस्तार

कार में जिस तरह कई पार्ट्स मिलकर बिना परेशानी काम करते हैं। उसी तरह से कार में बैटरी खराब होने पर भी कई परेशानियां हो जाती हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि किस तरह से बैटरी का ध्यान रखते हुए उसकी उम्र को बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन


कार स्टार्ट करने में परेशानी
किसी भी कार में बैटरी का सही तरह से काम करना काफी जरूरी होता है। ऐसा न होने पर कार को स्टार्ट करने जैसे कई कामों में काफी परेशानी हो जाती है। कई बार लापरवाही के कारण बिना कार स्टार्ट किए ही लाइट्स जलाना, इंफोटेनमेंट सिस्टम चलाना जैसे काम करते हैं। जिससे बैटरी बार-बार डिस्चार्ज होने लगती है और लंबे समय तक ऐसा किए जाने के कारण बैटरी की उम्र भी कम हो जाती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Care Tips: किसी कार के सस्ते वैरिएंट को खरीदने में है समझदारी, या होता है नुकसान, जानें सबकुछ
विज्ञापन
विज्ञापन


टर्मिनल को रखना चाहिए टाइट
बैटरी की उम्र बढ़ाने के लिए जब बैटरी को लगाया जाता है, तभी कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। जब भी कार में बैटरी लगाई जाए तो हमेशा उसे टाइट करना चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया जाता तो कार चलाते हुए खराब सड़कों और गढ्डों के कारण बैटरी को नुकसान होता है। इसके साथ ही बैटरी के टर्मिनल को भी टाइट रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप


रखें सफाई का ध्यान
अगर आप चाहते हैं कि आपकी कार में बैटरी लंबे समय तक बिना परेशानी चलती रहे। तो बैटरी और उसके आस-पास सफाई का ध्यान रखना चाहिए। कई बार बैटरी के टर्मिनल पर सफेद रंग का पदार्थ जमा हो जाता है। अगर इसे साफ नहीं किया जाता तो लंबे समय तक जमा रहने के कारण इसे हटाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इसके साथ ही यह कार में बैटरी की क्षमता को भी प्रभावित करता है।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

ग्रीस का न करें उपयोग
बैटरी की उम्र को बढ़ाने के लिए टर्मिनल पर ग्रीस का उपयोग नहीं करना चाहिए। इसकी जगह बैटरी के टर्मिनल पर वैसलीन या पेट्रोलियम जैली का उपयोग करना बेहतर रहता है।
 

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज

कंपनी की बैटरी होती है बेहतर
अगर किसी अच्छी कंपनी की बैटरी का उपयोग कार में किया जाता है। तो उसकी उम्र सामान्य बैटरी के मुकाबले ज्यादा होती है। इसका कारण यह होता है कि कंपनी की ओर से कई मानकों का ध्यान रखते हुए बैटरी को बनाया जाता है। जिसका असर बैटरी की उम्र पर होता है।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed