फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   If the spark plug gets damaged in the engine, then these special changes occur in the car, know the details

Car Care Tips: इंजन में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, तो कार में होते हैं ये खास बदलाव, जानें पूरी डिटेल

Sat, 17 Feb 2024 03:35 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sat, 17 Feb 2024 03:35 PM IST
सार

अगर कार में स्पार्क प्लग में खराबी आ जाए तो फिर कार को चलाने में समस्या होती है। कार में क्या बदलाव आते हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
If the spark plug gets damaged in the engine, then these special changes occur in the car, know the details
स्पार्क प्लग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंजन में काफी छोटे साइज के स्पार्क प्लग लगाए जाते हैं। यह साइज में जितने छोटे होते हैं, उतना ही बड़ा काम करते हैं। अगर किसी कार में यह खराब हो जाते हैं। तो कार में कई बदलाव आने लगते हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि जब स्पार्क प्लग खराब होते हैं, तो कार में क्या बदलाव आते हैं।

विज्ञापन


कार चलाने के लिए क्यों है जरूरी
साइज में स्पार्क प्लग काफी छोटा होता है। लेकिन कार चलाने में इसका जरूरी काम होता है। स्पार्क प्लग का काम इंजन को करंट देना होता है। किसी भी कार में इनकी संख्या तीन और चार के बीच होती है। अगर एकबार ये खराब हो जाएं तो इंजन को करंट नहीं मिलता और कार में कई बदलाव आने लगते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टार्ट करने में होगी परेशानी
जब आपकी कार में लगा हुआ स्पार्क प्लग खराब हो जाता है। तो कार स्टार्ट करने में परेशानी होने लगती है। इंजन को पावर देने से पहले आपको कई बार इग्निशन में चाबी लगाकर घुमाना पड़ता है। कई बार ऐसा करने के बाद अचानक कार स्टार्ट हो जाती है। लेकिन इनमें खराबी के कारण कार कभी भी बंद हो सकती है।

 

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज

कम होगा एवरेज
अगर कार में सभी पार्ट सही तरीके से कम कर रहे हैं। कार को ज्यादा तेज चलाने की जगह आप स्पीड बरकरार रखते हैं। कार की सर्विस भी समय पर करवाते हैं और टायर में हवा भी सही रहती है। तो कार से अच्छी एवरेज मिलता है। लेकिन ऐसा होने के बाद भी कार में एवरेज की परेशानी आ रही है। तो स्पार्क प्लग को जरूर चेक करना चाहिए।

यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज

सामान्य से ज्यादा वाइब्रेशन होना
कार में लगे स्पार्क प्लग खराब हो जाएं तो इसका एक नुकसान ये भी होता है। स्पार्क प्लग खराब होने के बाद कार में ज्यादा आवाज आने लगती है और कार पहले से ज्यादा वाइब्रेशन भी करती है।

यह भी पढ़ें - HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed