फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यह गाड़ी करेगी आतंकियों का नाश, सुरक्षित रहेंगे हमारे जवान

Sat, 29 Apr 2017 09:45 AM IST
Updated Sat, 29 Apr 2017 09:45 AM IST
विज्ञापन
Ashok leyland manufactured new vehicle for our army forces
- फोटो : Amit Dwivedi

आज के समय में होने वाले युद्व का कोई धर्म ईमान नहीं होता। आतंकी छुपकर हमला करते हैं जिसमें मासूमों की जानें चली जाती हैं। ऐसे युद्व का जवाब देना सबसे मुश्किल काम होता है। नक्सल प्रभावित इलाकों में बारूदी सुरंगों के जरिए हमारे जवानों को अब तक काफी नुकसान हुआ है। इसको देखते हुए देश की ऑटोनिर्माता कंपनियां जैसे महिंद्रा, टाटा व अशोक लेलैंड ऐसे वाहनों को तैयार करती रही हैं जिससे हमारे जवानों को कोई नुकसान न हो। अभी हाल ही में चेन्‍नई में आयोजित ग्लोबल कांफ्रेंस में अशोक लेलैंड ने एक ऐसे वाहन को प्रदर्शित किया जो हमारे जवानों को पूरी तरह से सुरक्षित रखेगी और दुश्मन का नाश कर देगी। आइए आपको मिलवाते हैं अशोक लेलैंड के MBPV 4*4 (ARMOURED) से।

Ashok leyland manufactured new vehicle for our army forces
- फोटो : Amit Dwivedi
इस गाड़ी में ड्राइवर के साथ आगे दो जवान बैठ सकते हैं, जबकि पीछे 8 जवानों के बैठने की जगह है। पीछे की सीटिंग ऐसी है जिसमें बैठने वाले जवानों का मुंह एक दूसरे से अपोजिट रहेगा और वो अपनी सीटों के सहारे इस आर्मर गाड़ी के दीवार पर बने दोनों साइड के झरोखों से अपनी पोजीशन ले सकते हैं। 

 
Ashok leyland manufactured new vehicle for our army forces
- फोटो : Amit Dwivedi
यह एक बुलेट प्रूफ गाड़ी है जो लैंडमाइन‌िंग के दौरान भी सुरक्षित रहेगी। यह गाड़ी नक्सल इलाकों में अपनी उपयोगिता साबित कर सकती है। इसे कंपनी अपने इंदौर प्‍लांट में बनाती है। जल्द ही इस गाड़ी को पुलिस व आर्मी को सप्लाई करना शुरू किया जाएगा। शुरू में कुछ ऑर्डर इस गाड़ी के लिए मिल चुके हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ashok leyland manufactured new vehicle for our army forces
- फोटो : Amit Dwivedi
इस गाड़ी को पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स व ‌मिलिट्री को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसका कुल वजन 10 हजार किलोग्राम का है। 

 
विज्ञापन
Ashok leyland manufactured new vehicle for our army forces
- फोटो : Amit Dwivedi
इसमें 6 सिलेंडर, इनलाइन, 4 स्‍ट्रोक इंजन लगा है जो कि 135 केडब्‍ल्यू की शक्ति 2400 आरपीएम पर तथा 660 एनएम का टॉर्क 1200-1900 आरपीएम पर प्रदान करता है। इसकी कुल लंबाई 6970 मिलीमीटर, चौड़ाई 2500 मिलीमीटर, ऊंचाई 3000 मिलीमीटर व व्हीलबेस 3607 मिलीमीटर का है।    

इसे भी पढ़ेंः योगी के बाद महिंद्रा हुई किसानों पर मेहरबान, उछल पड़ेंगे किसान
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Automobiles News in Hindi related to car and bike reviews, latest car and bike diaries and auto news in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from automobiles and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed