{"_id":"5a4df1d94f1c1b36198b4b9a","slug":"tata-motors-announced-six-year-warranty-of-all-commercial-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाटा मोटर्स ने अपने ट्रक और बस ग्राहकों को दिया यह बड़ा फायदा","category":{"title":"Commercial Vehicle","title_hn":"कॉमर्शियल वाहन","slug":"commercial-vehicle"}}
टाटा मोटर्स ने अपने ट्रक और बस ग्राहकों को दिया यह बड़ा फायदा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 04 Jan 2018 02:50 PM IST
विज्ञापन
Tata truck
देश की सबसे बड़ी ट्रक और बस निर्माता कंपनी ने अपने कमर्शियल वाहनों के ग्राहकों को नए साल का तोहफा दिया है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह अपने सभी प्रकार के मीडियम और हैवी वाहनों पर 6 साल तक की वारंटी देगी।
कपनी ने अपने बयान में कहा कि "टाटा मोटर्स देश की पहली कंपनी बन गई है जो कमर्शियल वाहनों के साथ 6 साल की वारंटी मुहैया करा रही है।" इन वाहनो में ट्रैक्टर्स-ट्रॉली, कई पहिया ट्रक और टिप्पर भी शामिल हैं।
बता दें कि इस वारंटी में ड्राइवरलाइन (इंजन, गियरबॉक्स और रियर एक्सल) ही आएगा। वहीं पूरे वाहन की वारंटी को भी 24 महीनों से बढ़ाकर 36 महीने कर दिया गया है। कंपनी की व्यावसायिक वाहन कारोबार इकाई के प्रमुख गिरीश वाघ ने कहा, छह साल की वारंटी उद्योग जगत में एक और सर्वप्रथम शुरुआत है। हम मध्यम और भारी वाहनों के लिए इस ऑफर की पेशकश कर उत्साहित हैं।