फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

योगी के बाद महिंद्रा हुई किसानों पर मेहरबान, उछल पड़ेंगे किसान

Wed, 12 Apr 2017 02:53 PM IST
Updated Wed, 12 Apr 2017 02:53 PM IST
विज्ञापन
mahindra launches JIVO-A small tractor platform
महिंद्रा का नया ट्रैक्टर जियो - फोटो : Amar Ujala

यूपी सीएम द्वारा किसानों का कर्ज माफ किए हुए एक दिन भी नहीं बीता था कि महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भी किसानों को एक ऐसा तोहफा दे दिया है जिसे वो जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे। महिंद्रा ने महज तीन लाख 90 हजार रुपये में अपना जिवो ट्रैक्टर लॉन्च किया है। यह ट्रैक्टर बाजार में उपलब्‍ध कंपटीशन में सबसे सस्ता है। इसका डिजाइन व रूपरेखा उन किसानों को देखकर तैयार की गई है जो महंगा ट्रैक्टर अफोर्ड नहीं कर सकते या फिर छोटे-मोटे काम के लिए उन्हें बड़े ट्रैक्टर के साथ एक छोटा ट्रैक्टर भी चाहिए था। कार की तरह महिंद्रा ने अपने जिवो ट्रैक्टर को दो वेरिएंट में मुंबई में उतारा। सामान्य जिवो ट्रैक्टर की कीमत 3 लाख 90 हजार रुपये है तो वहीं ड्यूल टोन वेरिएंट की कीमत 4.05 लाख रुपये एक्सशोरूम महाराष्ट्र है। 


 

mahindra launches JIVO-A small tractor platform
महिंद्रा का नया ट्रैक्टर जियो - फोटो : Amar Ujala

इसमें महिंद्रा का लोकप्रिय डीआई इंजन लगा है तथा यह ज्यादा माइलेज देता है। ऑटोमेटिक डेप्‍थ एंड ड्राफ्ट कंट्रोल के साथ यह हर गति‌विधि को बखूबी अंजाम देने में सफल है। 

mahindra launches JIVO-A small tractor platform
महिंद्रा का नया ट्रैक्टर जियो - फोटो : Amar Ujala
साइज में छोटा होने के वजह से यह छोटे रास्ते से भी गुजर सकता है व छोटे खेतों में भी बखूबी काम को अंजाम दे सकता है। इसकी लिफ्ट क्षमता 750 किलोग्राम की है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
mahindra launches JIVO-A small tractor platform
महिंद्रा का नया ट्रैक्टर जियो - फोटो : Amar Ujala
यह ट्रैक्टर 25 किमीप्रघं की उच्च गति पर भी दौड़ सकता है। यह महिंद्रा का नया 3.0 प्लेटफॉर्म है। आज के ही दिन पिछले साल महिंद्रा ने अपने लोकप्रिय ट्रैक्टर युवो को बाजार में उतारा था। 
 
विज्ञापन
mahindra launches JIVO-A small tractor platform
महिंद्रा का नया ट्रैक्टर जियो - फोटो : Amar Ujala
महिंद्रा एंड महिंद्रा फार्म इक्विपमेंट सेक्टर के प्रेसीडेंट, राजेश जिजूरिकर इसके लॉन्चिंग के मौके पर अपनी बात रखते हुए कहते हैं कि, "यह ट्रैक्टर फार्मिंग के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी मशीन साबित होगी। यह 24 होर्स पावर की शक्ति देती है। अपने 4 डब्‍ल्यूडी तकनीकि के साथ यह खेती के हर काम कर सकती है। हमें उम्मीद है कि किसानों को यह ट्रैक्टर पसंद आएगा।"
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Automobiles News in Hindi related to car and bike reviews, latest car and bike diaries and auto news in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from automobiles and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed