पुलिस हिरासत में मारे गए बाहुबली अतीक अहमद के पास कई लग्जरी कारें मौजूद थीं। अतीक को कारों को काफी का काफी ज्यादा शौक था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हम आपको बता रहे हैं कि अतीक के पास कौन-कौन सी कारें थीं।
अतीक के नाम थीं कई कारें
2 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अतीक अहमद के नाम पर कई कारें थीं। इन कारों में लैंड क्रूजर, जिप्सी, जीप, पियोजियो जीप, पजेरो शामिल थीं। इसके साथ ही अतीक अपनी कई कारों को परिवार के नाम पर लेता था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने पिछले महीने ही अतीक अहमद की कुछ लग्जरी कारों को जब्त भी किया था।
यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
मारुति जिप्सी थी पहली कार
3 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अतीक अहमद की सबसे पहली कार मारुति की जिप्सी थी। अतीक की पहली जिप्सी साल 1990 की थी और इसका रजिस्ट्रेशन उत्तर प्रदेश का था।
यह भी पढ़ें - Car Handbrake: लंबे समय तक खड़ी रखनी हो कार, तो कभी ना लगाएं हैंडब्रेक, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
एसयूवी थीं पसंद
4 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
अतीक अहमद के कार कलेक्शन में ज्यादातर एसयूवी थीं। जिप्सी के अलावा अतीक के पास 1993 मॉडल की महिंद्रा जीप थी। जिसे साल 1999 में खरीदा गया था। महिंद्रा की जीप के साथ ही अतीक के पास पियाजियो की जीप थी। ये भी महिंद्रा की जीप की तरह साल 1993 की थी लेकिन इसे भी साल 1999 में खरीदा गया था।
यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार चलाने से पहले रोज करें ये चार काम, सफर के दौरान कभी नहीं होंगे परेशान
लैंड क्रूजर-पजेरो भी थी पसंद
5 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अतीक अहमद के पास टोयोटा की लैंड क्रूजर एसयूवी भी थी। लैंड क्रूजर के अलावा अतीक अहमद के पास मित्सुबिशी की बेहतरीन एसयूवी पजेरो भी थी। पजेरो को साल 2012 में खरीदा गया था।
यह भी पढ़ें- Car Headlight: कार में कितनी तरह की होती हैं हेडलाइट्स, जानें कौन सी लाइट से मिलती है सबसे ज्यादा रोशनी