{"_id":"6357b00792c0b3741f59c560","slug":"are-you-planning-to-travel-on-weekends-car-trip-keep-in-mind-these-five-things-will-not-be-disturbed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Weekend Trips in Car: वीकएंड पर बना रहे हैं कार से घूमने का प्लान, ध्यान रखें ये पांच काम नहीं होंगे परेशान","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Weekend Trips in Car: वीकएंड पर बना रहे हैं कार से घूमने का प्लान, ध्यान रखें ये पांच काम नहीं होंगे परेशान
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Tue, 25 Oct 2022 03:28 PM IST
सार
अगर आप भी अपने परिवार या दोस्तों के साथ वीकएंड पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इस खबर को जरूर देखिए। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि वीकएंड पर कार में घूमने जाने से पहले किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आप वीकएंड पर कार से घूमने का प्लान बना रहे हैं तो कुछ बातों को ध्यान में रखकर आप अपना कार ट्रिप मजेदार और यादगार बना सकते हैं।
सर्विस सेंटर पर कार को दिखाएं
2 of 6
कार सर्विस सेंटर
- फोटो : सोशल मीडिया
कभी भी लंबी दूरी की यात्रा करने से पहले कार की कंडीशन ठीक रहना जरूरी होता है। अगर आपकी कार फिट होगी तो बिना परेशानी आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ कार ट्रिप का मजा ले पाएंगे। ऐसा ना होने पर कार बीच रास्ते में खराब हो जाए तो फिर कार ट्रिप का मजा खराब हो जाएगा। इसके लिए कार को हमेशा लंबी यात्रा से पहले सर्विस सेंटर ले जाएं। अगर कोई खराबी होगी भी तो चेकिंग के दौरान उसे ठीक करवाया जा सकेगा।
व्हील अलाइमेंट करवाएं
3 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
रोड पर चलते हुए गढ्डों में टायर जाने पर कई बार अलाइमेंट आऊट हो जाता है। ऐसा होने पर कार एक साइड चलती है और स्टेयरिंग से बार-बार कार को सही दिशा में रखना पड़ता है। इसके साथ ही कार के टायर की उम्र भी कम हो जाती है। इसलिए जब भी कार को ज्यादा चलाना हो तो व्हील अलाइमेंट जरूर करवाएं।
अग्निशामक को हमेशा अपनी कार में रखें। यात्रा के समय अगर किसी भी कारण से कार में आग लग जाए तो इसे कार में रखना से काफी मदद होती है। अग्निशामक आकार में काफी छोटा होता है इसलिए इसे आराम से रखा जा सकता है। आजकल कई कारों में सुरक्षा के तौर पर अग्निशामक दिया जाता है।
कई बार ऐसा हो जाता है कि मौसम के कारण या फिर लापरवाही के कारण भी कार की बैटरी डिस्चार्ज हो जाती है। जिसकी वजह से कार को स्टार्ट होने में काफी दिक्कत होती है। अगर आपकी कार में जंपर केबल होगा तो दूसरी कार की मदद से आप अपनी कार की बैटरी को थोड़ा चार्ज कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।