फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Attachment started on four wanted accused of copying gang

नकल गिरोह के चार वांछित आरोपियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू

Sat, 03 Oct 2020 02:25 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 03 Oct 2020 02:25 AM IST
सार

  • इन आरोपियों पर हुई कार्रवाई
  1. चंद्रमा यादव- गंगा विहार कॉलोनी, ट्रांसपोर्टनगर धूमनगंज
  2. शैलेष पटेल- कप्सा थाना बहरिया
  3. सत्यम पटेल- चकमाली बाबूगंज, थाना फूलपुर
  4. शिवदीप सिंह- आदमपुर थाना नवाबगंज

विज्ञापन
Attachment started on four wanted accused of copying gang
नकल माफिया के घर कुर्की का नोटिस लगाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

69 हजार शिक्षक भर्ती परीक्षा धांधली मामले की विवेचना में जुटी एसटीएफ ने कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को अलग-अलग टीमों ने वांछित चल रहे नकल माफिया चंद्रमा यादव समेत चार के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई शुरू की। इसके तहत उनके घरों पर नोटिस चस्पा किया गया। समय रहते वह उपस्थित नहीं होते हैं तो उनकी संपत्ति कुर्क की जाएगी। 
विज्ञापन


शिक्षक भर्ती धांधली मामले में अब तक कुल 14 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। लेकिन नकल माफिया चंद्रमा यादव, सत्यम, शैलेष व शिवदीप लंबे समय से फरार हैं। उनके खिलाफ एनबीडल्यू जारी कराने के कुछ दिनों बाद एसटीएफ ने कुर्की की कार्रवाई के लिए अर्जी दी थी। जिस पर कोर्ट की मंजूरी के बाद शुक्रवार को कार्रवाई शुरू की गई। एसटीएफ की टीम ने चारों आरोपियों के घर पहुंचकर 82 का नोटिस चस्पा किया। एसटीएफ स्थानीय इकाई प्रभारी एएसपी नीरज पांडेय का कहना है कि तय समय मेें उपस्थित न होने पर आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी जाएगी। 
विज्ञापन

जमानत निरस्त कराने की भी तैयारी

एसटीएफ अफसरों ने बताया कि विवेचना के साथ ही मामले के दो आरोपियों की जमानत निरस्त कराने की भी तैयारी शुरू कर दी गई है। इनमें मायापति के साथ ही अरविंद पटेल शामिल हैं। काफी तलाश के बाद भी पुलिस उन्हें खोज पाने में नाकाम रही थी और इसी दौरान दोनों को अग्रिम जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed