फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Atiq-Ashraf murder case PDA notice to Hotel Stay Inn owner

अतीक-अशरफ हत्याकांड : होटल स्टे इन के मालिक को पीएडीए का नोटिस, दस्तावेजों की घंटों हुई जांच

Wed, 03 May 2023 10:41 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 03 May 2023 10:41 AM IST
सार

जिस होटल स्टे इन में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के हत्यारे ठहरे हुए थे, उसके मालिक को मंगलवार को पीडीए ने नोटिस जारी कर दिया। मानक के विपरीत होटल का निर्माण कराए जाने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
Atiq-Ashraf murder case PDA notice to Hotel Stay Inn owner
Prayagraj News : जंक्शन के पास इसी होटल में ठहरे थे अतीक और अशरफ के कातिल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिस होटल स्टे इन में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के हत्यारे ठहरे हुए थे, उसके मालिक को मंगलवार को पीडीए ने नोटिस जारी कर दिया। मानक के विपरीत होटल का निर्माण कराए जाने की बात सामने आई है। पीडीए इस होटल को सील करने की कार्रवाई कर सकता है। होटल स्टे इन के मालिक के खिलाफ प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को नोटिस जारी किया। इसमें मानचित्र के अलावा होटल के मानक के विपरीत कराए गए निर्माण को लेकर होटल मालिक रवि जायसवाल से जवाब मांगा गया है।

विज्ञापन


नोटिस होटल मालिक रवि के पुत्र प्रांजल जायसवाल को दिया गया है। दोपहर बाद तक होटल के दस्तावेजों की जांच की गई। इसके बाद जोनल अधिकारी के निर्देश पर नोटिस जारी किया गया। 15 अप्रैल को माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को गोली मार दी गई थी। तीनों शूटर इसी होटल के कमरा नंबर 203 रुके हुए थे। जांच में पता चला है कि होटल मानक के विपरीत संचालित हो रहा था। पीडीए के एक अफसर ने बताया कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर होटल को सील किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed