फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   Vastu Tips When Lord Krishna Told Yudhishthir five things about Vaastu That Brings Happiness And Prosperity

Vastu Tips: जब भगवान श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को बताई वास्तु की पांच बातें, जिनको अपनाने से आती है सुख-समृद्धि

Tue, 28 Nov 2023 12:11 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 28 Nov 2023 12:11 PM IST
सार

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण स्वयं वास्तु का ज्ञान रखते थे। युधिष्ठिर के राज्याभिषेक के समय श्रीकृष्ण ने उन्हें राज्य और घर की सुख-समृद्धि के लिए वास्तु के उपाय बताए थे।

विज्ञापन
Vastu Tips When Lord Krishna Told Yudhishthir five things about Vaastu That Brings Happiness And Prosperity
वास्तुशास्त्र में दिशाओं का महत्व

विस्तार

वास्तुशास्त्र में घर में रखी सभी चीजों के शुभ-अशुभ फल बताए गए हैं। क्योंकि इनका सीधा असर हमारे जीवन पर पड़ता है। वास्तु के अनुसार किए गए कार्य शुभ और मंगलमयी परिणाम देते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण स्वयं वास्तु का ज्ञान रखते थे। युधिष्ठिर के राज्याभिषेक के समय श्रीकृष्ण ने उन्हें राज्य और घर की सुख-समृद्धि के लिए वास्तु के उपाय बताए थे। आइए जानते हैं भगवान कृष्ण की बताई हुई कौन सी वह बातें हैं या चीजें हैं जिनको अपनाकर हम अपने घर के वास्तुदोष दूर कर वहां सुख-शांति ला सकते हैं।
विज्ञापन


चन्दन
अगर आप अपने घर की नेगेविटी दूर करना चाहते हैं तो अपने घर में चंदन का पेड़ लगाएं। अगर घर में चन्दन का पेड़ लगा हो तो घर में कभी वास्तु दोष नहीं होता है और परिवार भी रोगमुक्त रहता है। यदि ऐसा सम्भव नहीं है तो घर में शुद्ध चंदन की लकड़ी रखें। इसे रखने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता है। श्रीकृष्ण ने बताया कि चन्दन रखने से सकारात्मक ऊर्जा आती है वहीं चन्दन बुरी शक्तियों से रक्षा करता है।
विज्ञापन


देसी घी
भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि घर में गाय का देसी घी रखने से पवित्रता और सम्पन्नता आती है। इसके अलावा ऐसा भी माना जाता है कि जहां पर घी का दीपक जलता है, वहां भगवान स्वयं उस स्थान पर उपस्थित रहते हैं और वहां पर मांगी गई मनोकामनाएं शीघ्र पूरी होती हैं। इसके अलावा जिस घर में गाय के घी का दीपक जलाया जाता है वहां मनुष्य के समस्त पाप नष्ट होकर जीवन में सुख-समृद्धि, आयु, आरोग्य और सुखमय जीवन में वृद्धि होती। गाय के घी का दीपक जलाने से आसपास का वातावरण रोगाणु मुक्त होकर शुद्ध हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहद
श्रीकृष्ण के अनुसार घर में शहद का रखना बहुत शुभ माना जाता है। शहद एक ऐसा पदार्थ है जो न सिर्फ आपकी आत्मा को शुद्ध करता है, बल्कि इससे घर का वातावरण भी स्वच्छ रहता है। यही कारण है कि पूजा-पाठ में शहद का इस्तेमाल सर्वोपरि माना गया है। शहद का प्रतिदिन सेवन करने से व्यक्ति स्वस्थ्य रहता है।

जल
भगवान श्रीकृष्ण ने बताया कि जहां पर जल साफ-स्वच्छ हो और जल भंडारण की दिशा सही हो, वहां सुख-समृद्धि बनी रहती है। घर की उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण में पानी की व्यवस्था होनी चाहिए। वास्तु में इस दिशा को ईश्वर की दिशा माना गया है।


मां सरस्वती
शास्त्रों में मां सरस्वती को वीणा वादिनी, ज्ञान और बुद्धि की देवी कहा गया है। श्रीकृष्ण कहते हैं कि जिस घर में वीणा होती है। वहां सुख-समृद्धि का सदैव वास होता है। घर में रखी वीणा परिवार के लोगों को विवेक प्रदान करती है। मां सरस्वती का पूजन व्यक्ति को निर्धनता से दूर रखता है, उसकी बुद्धि को शुद्ध रखता है। इसलिए कमल पर विराजमान मां सरस्वती की तस्वीर या मूर्ति घर में जरूर रखें।

December Monthly Horoscope: दिसंबर में किसकी पलटेगी किस्मत, किनको रहना होगा सावधान, पढ़िए मासिक राशिफल में

Rashifal 2024: साल 2024 में शनिदेव बदल कर रख देंगे इन राशि वालों की जिंदगी, मिलेंगे सभी तरह के सुख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed