मेष
मेष राशि के जातकों के लिए साल के आखिरी महीने यानी दिसंबर माह की शुरुआत थोड़ी उतार-चढ़ाव लिए रह सकती है। इस माह के पूर्वार्ध और उत्तरार्ध में आपको करियर-कारोबार के साथ सेहत और संबंध को लेकर खूब सावधानी रखने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपको घर-परिवार से मध्यम सुख की प्राप्ति होगी। खराब सेहत भी आपकी चिंता का बड़ा विषय बन सकती है। मौसम के प्रभाव से अथवा किसी पुराने रोग के उभरने से शारीरिक पीड़ा हो सकती है। कुछेक पारिवारिक मसले को लेकर आपका मन परेशान रहेगा। इस दौरान आपको जोखिम भरे काम से बचने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप व्यवसायी हैं तो आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा। रिश्तों को बेहतर बनाए रखने के लिए अपनी राय किसी पर न थोपें। जीवन से जुड़ी तमाम बड़ी समस्याओं का समाधान आपको माह के मध्य में निकलता हुआ नजर आएगा। इस दौरान किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह से आप अपनी तमाम परेशानियों का हल खोजने में कामयाब हो जाएंगे। यह समय राजनीतिज्ञों के लिए विशेष रूप शुभ साबित होगा। उनकी भाग्योन्नति होगी और समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। करियर-कारोबार में मनचाही प्रगति होती नजर आएगी। भाग्योन्नति और उच्च प्रतिष्ठित लोगों के साथ संपर्क बढ़ेगा। परिवार के किसी प्रिय सदस्य से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। दिसंबर महीने का उत्तरार्ध आपके परिवारिक जीवन और लव लाइफ के लिए बहुत ज्यादा शुभ रहेगा। इस दौरान किसी महिला सदस्य की मदद से आपके अपनों के साथ सारे गिले-शिकवे दूर होंगे। घर-परिवार और लव पार्टनर के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी। आपसी प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के बन जाने से खुशी प्राप्त होगी। विद्यार्थी वर्ग को बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार मिलेगा।
उपाय: सुख-सौभाग्य के लिए पिता एवं गुरु को हर संभव तरीके से प्रसन्न रखें और पूजा में श्री विष्णु सहस़्त्रनाम का पाठ करें।
वृषभ
वृष राशि के जातकों के लिए दिसंबर महीने का पूवार्ध आपाधापी भरा रह सकता है। इस दौरान आपको अपने करियर-कारोबार और निजी कार्यों के लिए अत्यधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में छोटे-मोटे काम को भी पूरा करने के लिए अधिकर परिश्रम और प्रयास करना होगा। इस दौरान आपके विरोधी आपके काम में अड़ंगे डाल सकते हैं, इसलिए उनसे खूब सतर्क रहें। माह के दूसरे सप्ताह में किसी बड़ी चिंता के कारण मन परेशान रहेगा। समय पर सोचे हुए काम नहीं पूरे होने और दिनचर्या अव्यस्थित रहने के कारण शारीरिक एवं मानसिक थकान रहेगी। इस दौरान अचानक से कुछ बड़े खर्च आ जाने के कारण बजट गड़बड़ा सकता है। आय के मुकाबले खर्च की अधिकता रहने के कारण आप लाख कोशिशों के बावजूद धन नहीं जुटा पाएंगे। माह के मध्य में आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर बहुत ज्यादा नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर अथवा जूनियर से उलझने से बचना चाहिए। आपको किसी भी बड़ी योजना अथवा भूमि-भवन में बहुत सोच-समझकर ही धन निवेश करना चाहिए। माह की तीसरे हफ्ते में आपको अपनी परिस्थिति में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। इस दौरान बेरोजगार लोगों को रोजगार की प्राप्ति होगी। फ्रीलांस, कांट्रैक्ट या कमीशन पर काम करने वालों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। इस दौरान व्यवसाय से जुड़े लोग कोई बड़ी डील कर सकते हैं। विदेश से जुड़े किसी व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंध के लिए उत्तरार्ध का समय गुडलक लिए हुए है। इस दौरान सिंगल लोगों की जिंदगी में मनचाहे पार्टनर का प्रवेश हो सकता है। जीवन के चुनौती भरे समय में जीवनसाथी परछाईं की तरह आपके साथ खड़ा रहेगा। ससुराल पक्ष से भी सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा।
उपाय: सफेद चंदन का टीका लगाएं और प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा करें।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए साल का आखिरी महीना करियर-कारोबार की दृष्टि से अनुकूल लेकिन सेहत और संबंध की दृष्टि से थोड़ा प्रतिकूल कहा जाएगा। ऐसे में आपको पूरे महीने अपने रिश्ते-नातों को बेहतर बनाए रखने के साथ अपनी सेहत और खानपान पर पूरा ध्यान देना चाहिए। इस माह भूलकर भी कोई ऐसी बात मुंह से न निकालें जिसके कारण आपके वर्षों से बने-बनाए रिश्ते टूट जाएं। माह की शुरुआत में किसी सगे-संबंधी से बिछड़ने का भय बना रहेगा। इस दौरान आपको वात विकार की वृद्धि और हड्डी से जुड़े रोग उभर सकते हैं। हालांकि आपको मौसमी को लेकर भी सतर्क रहने की आवश्यकता बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिसंबर महीने के मध्य का समय बेहद शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपका प्रमोशन हो सकता है। यदि आप नौकरी में बदलाव के लिए प्रयासरत थे तो आपको किसी अच्छी जगह से ऑफर मिल सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी कारोबार में खासा मुनाफा और प्रगति होगी। इस दौरान आपको अभिमान और आलस्य से बचने की आवश्यकता रहेगी। मिथुन राशि के जातकों को इस माह अपने रिश्तों के प्रति लेकर ईमानदार रहना पड़ेगा। यदि आप लोगों से अपेक्षा रखते हैं तो आपको दूसरों की अपेक्षा पर भी खरा उतरना पड़ेगा। प्रेम संबंध में लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें अन्यथा बनी बात बिगड़ सकती है। सुखी दांपत्य जीवन के लिए भी अपने बिजी शेड्यूल से अपने लाइफपार्टनर के लिए समय जरूर निकालें। माह के उत्तरार्ध में पार्टनर के साथ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं, जिसे दूर करने के लिए विवाद की बजाय संवाद का सहारा लें। इस दौरान स्वास्थ्य एवं कार्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं।
उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा करें तथा भगवान श्री विष्णु जी की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।
कर्क
कर्क राशि के जातक दिसंबर के महीने में बेवजह के वाद-विवाद में न उलझें। अपने लक्ष्य पर फोकस करने से उन्हें उम्मीद से अधिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है। माह की शुरुआत में भूमि-भवन से जुड़े विवाद आपकी चिंता का विषय बन सकते हैं। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में अड़चनें आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी षडयंत्र रच कर आपकी छवि को धूमिल करने का प्रयास कर सकते हैं। कुल मिलाकर माह के पूर्वार्ध में परिस्थितियां आपके प्रतिकूल रहेंगी। इस दौरान मौसमी बीमारी अथवा किसी पुराने रोग के उभरने का भय बना रहेगा। परिजन अथवा संतान से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को माह की शुरुआत में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन माह के मध्य में एक बाद फिर आपका कारोबार पटरी पर लौट आएगा। यह समय विदेश से जुड़े कारोबार तथा काम करने वाले नौकरीपेशा लोगों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस दौरान विदेश यात्रा के योग भी बन सकते हैं। माह के उत्तरार्ध का समय गुडलक लिए रहेगा। इस दौरान आपके कार्य समय पर सफल और संपन्न होते हुए नजर आएंगे। आपको सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होगी। सेहत सामान्य बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के अधिकारी उनसे प्रसन्न रहेंगे। अतिरिक्त आय के साधन बढ़ेंगे। ऐश्वर्य के साधन प्राप्त होंगे। किसी प्रिय व्यक्ति से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकत है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से दिसंबर महीने का पहला सप्ताह थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। इस दौरान स्वजनों की भावनाओं की कद्र करें तथा उनकी बातों को समझने का प्रयास करें। परिजन हों या फिर लव पार्टनर किसी भी गलतफहमी को विवाद की बजाय संवाद से दूर करें।माह के उत्तरार्ध में परिवार के संग हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। घर में धार्मिक-मांगलिक कार्यों में शामिल होने के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में उनकी चालीसा का पाठ करें। शुक्रवार के दिन कन्याओं को खीर खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त करें।
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। इस माह नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में विशेष सफलता और प्रगति के योग बनेंगे। उनकी अतिरिक्त आय के साधन बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। कार्य विशेष को पूरा करने अथवा बिगड़ा काम बनाने में कोई मित्र या प्रभावी व्यक्ति काफी मददगार साबित होगा। माह के उत्तरार्ध में सिंह राशि के जातकों का मन धर्म-अध्यात्म में खूब रमेगा। इस दौरान किसी धार्मिक स्थान पर जाने या फिर किसी धार्मिक कार्यक्रम में सहभागिता का अवसर प्राप्त होगा। घर में भी मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। यदि आप अब तक अविवाहित हैं तो आपके विवाह में आ रही अड़चन दूर होगी। योग्य जीवनसाथी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। घर में किसी प्रिय व्यक्ति के आगमन से खुशियों का माहौल बना रहेगा। माह के मध्य का समय आपके करियर-कारोबार के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस दौरान बेरोजगार लोगों को मनचाहे रोजगार की प्राप्ति हो सकती है। मनचाहे पद या फिर तबादले की कामना पूरी हो सकती है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। संतान की विशेष उपलब्धि से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। माह के तीसरे सप्ताह में नये कार्य की योजना बनेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में अप्रत्याशित लाभ व उन्नति होगी। माह के अंत में आप सुख-सुविधा से जुड़ा कोई कीमती समान क्रय कर सकते हैं। इस दौरान भूमि-भवन, वाहन आदि की प्राप्ति के योग बनेंगे। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। परिवार के संग हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। स्त्री व संतान सुख प्राप्त होगा।
उपाय: प्रतिदिन लक्ष्मीनारायण भगवान की पूजा करें तथा गुरुवार के दिन किसी मंदिर में जाकर चने की दाल एवं धार्मिक पुस्तक का दान करें।