{"_id":"6562febd3a1a387b5e0a3090","slug":"rashifal-2024-new-year-shani-vakri-impact-in-2024-these-zodiac-signs-will-be-lucky-whole-year-2024-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rashifal 2024: साल 2024 में शनिदेव बदल कर रख देंगे इन राशि वालों की जिंदगी, मिलेंगे सभी तरह के सुख","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Rashifal 2024: साल 2024 में शनिदेव बदल कर रख देंगे इन राशि वालों की जिंदगी, मिलेंगे सभी तरह के सुख
Sun, 26 Nov 2023 03:35 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sun, 26 Nov 2023 03:35 PM IST
सार
शनि साल 2024 में कुंभ राशि में रहेंगे लेकिन इनकी चाल में समय-समय बदलाव होगा। शनि मार्च 2024 में उदय होंगे फिर जून 2024 में वक्री होंगे। शनिदेव 29 जून 2024 से लेकर 15 नवंबर 2024 तक इसी दशा में रहेंगे।
विज्ञापन
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Shani Retrograde 2024: अब कुछ दिनों बाद ही नया साल शुरू हो जाएगा। साल 2024 के शुरुआत में कई प्रमुख ग्रहों की चाल में बदलाव देखने को मिलेगा। ग्रहों की चाल में बदलाव की वजह से सभी लोगों के जीवन में भी प्रभाव पड़ेगा। साल 2024 में कर्मफलदाता शनि देव की चाल में भी परिवर्तन देखने को मिलेगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रहों में शनि सबसे खास ग्रह माने जाते हैं। शनिदेव सबसे धीमी चाल से चलने वाले ग्रह है जिसके कारण यह एक राशि में सबसे ज्यादा दिनों तक रहते हैं। शनि करीब किसी एक राशि में ढाई वर्षों तक रहते हैं। ज्यादा दिनों तक किसी एक राशि में रहने के कारण इनका शुभ या अशुभ प्रभाव भी ज्यादा दिनों तक रहता है। शनिदेव अभी अपनी स्वराशि कुंभ राशि में विराजमान हैं जो कि साल 2024 में भी इसी राशि में रहेंगे। साल 2025 में शनि का राशि परिवर्तन होगा।
शनि पूरे साल कुंभ राशि में रहेंगे लेकिन इनकी चाल में समय-समय बदलाव होगा। शनि मार्च 2024 में उदय होंगे फिर जून 2024 में वक्री होंगे। शनिदेव 29 जून 2024 से लेकर 15 नवंबर 2024 तक इसी दशा में रहेंगे। शनिदेव के साल 2024 में अपनी स्वराशि कुंभ में विराजमान रहने और वक्री होने से कुछ राशियों की किस्मत चमक उठती है। भाग्य का अच्छा साथ इन राशि वालों को पूरे साल मिल सकता है। इन राशियों को अपार धन-दौलत, सफलताएं, मान-सम्मान और सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं साल 2024 में शनिदेव किन-किन राशि वालों पर सबसे ज्यादा मेहरबान रह सकते हैं।
वृषभ राशि
साल 2024 में शनि का स्वराशि कुंभ में विराजमान रहना और वक्री चाल वृषभ राशि के जातकों के लिए बहुत ही फलदायी रहने वाला साबित हो सकता है। शनिदेव साल 2024 में आपकी कुंडली के कर्म भाव में वक्री होंगे। इसके अलावा वृषभ राशि के स्वामी शुक्र देव होते हैं, शुक्रदेव और शनिदेव की आपस में मित्रता का भाव रहता है। इस कारण से वृषभ राशि के जातकों के लिए साल 2024 बहुत सारी सफलताओं वाला साल आपके लिए साबित होगा। करियार-कारोबार में आपको पूरे साल लगातार तरक्की हासिल होगी। नौकरीपेशा जातकों को वेतन में वृद्धि और प्रमोशन के योग हैं। पूरे साल आपको भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होती रहेगी।
विज्ञापन
मकर राशि
मकर राशि वालों को भी साल 2024 में भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। साल 2024 में शनिदेव की वक्री चाल आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आपको आने वाले साल में अचानक से धन लाभ प्राप्त हो सकता है। नई बनाई गई योजनाएं फलीभूत होंगी। जो लोग व्यापार आदि में हैं उनके लिए आने वाला साल बहुत सारी उपलब्धियां और धन-दौलत में इजाफा लेकर आएगा। जीवनसाथी का अच्छा साथ और सहयोग प्राप्त होगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और सभी तरह के सुखों की प्राप्ति संभव है।
कुंभ राशि
साल 2024 में शनिदेव पूरे साल आपकी ही राशि में विराजमान रहेंगे। जून 2024 में शनिदेव का वक्री होना बहुत लाभकारी सिद्ध हो सकता है। पूरे वर्ष तक आपको शनिदेव के साथ-साथ भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। शनि देव आपकी राशि से लग्न भाव में वक्री होंगे ऐसे में पूरे साल आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ मिलेगा। नए-नए लोगों और प्रभावशाली व्यक्तियों संग मेल-मिलाप होगा। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की और सुख-समृद्धि मिलेगी। साझेदारी में व्यापार अच्छा चलेगा। धन-दौलत और बैंक बैलेंस में लगातार इजाफा देखने को मिल सकता है।
मिथुन राशि
साल 2024 में शनि का वक्री होना आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। कार्यों में सफलताएं और नए-नए मार्ग खुलेंगे। जो काम लंबे समय तक नहीं पूरे हो रहे थे वे साल 2024 में जरूर पूरे होंगे। अचानक से धन लाभ के मौके प्राप्त होंगे जिसे हासिल करने में आप जरूर सफल होंगे। आपको पूरे साल अपनी मेहनत और भाग्य का अच्छा फल प्राप्त होगा। परिवार में खुशियां और वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा।