फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   Vastu Tips Know Important Things Before Building Basement in House

Vastu Tips For Basement: वास्तु नियमों के अनुसार इस तरह के बेसमेंट से मिलते हैं शुभ परिणाम

Sat, 01 Jun 2024 12:21 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 01 Jun 2024 12:21 PM IST
सार

Vastu Tips For Basement: यदि किसी इमारत में पहले से ही दक्षिण-पश्चिम दिशा में बेसमेंट बना हुआ हो,तो उसका उपयोग भारी सामान रखने अथवा गैरेज हेतु करना चाहिए।

विज्ञापन
Vastu Tips Know Important Things Before Building Basement in House
Vastu Tips: बेसमेंट में आने-जाने के लिए सीढ़ियां ईशान कोण या पूर्व दिशा से वास्तु में लाभ देने वाली मानी गई हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वास्तु विज्ञान के अनुसार भवन में बेसमेंट(तलघर)का निर्माण कभी भी सम्पूर्ण भूखंड में नहीं करना चाहिए। भवन का उत्तरी और पूर्वी भाग, दक्षिणी एवं पश्चिमी भाग की तुलना में नीचा रहना शुभ माना गया है। अतःबेसमेंट का निर्माण हमेशा भवन के उत्तर एवं पूर्व में करना श्रेष्ठ रहता है। इसका प्रवेश द्वार पूर्वी ईशान, दक्षिण आग्नेय, पश्चिमी वायव्य अथवा उत्तरी ईशान में करना चाहिए। दक्षिण एवं पश्चिम दिशा में बनाया गया बेसमेंट वहां निवास करने वालों के लिए अत्यंत कष्टदायक हो सकता है। यदि किसी इमारत में पहले से ही दक्षिण-पश्चिम दिशा में बेसमेंट बना हुआ हो,तो उसका उपयोग भारी सामान रखने अथवा गैरेज हेतु करना चाहिए।

विज्ञापन


ध्यान रखना है जरूरी

  • बेसमेंट की गहराई 10-12 फीट से ज्यादा नहीं होनी चाहिए, जिसमें से ऊपर के 3-4 फीट जमीन के लेवल से ऊपर आने चाहिए, ताकि प्राकृतिक रोशनी और हवा के लिए खिड़कियां रखी जा सकें।
  • विज्ञापन
  • बेसमेंट में आने-जाने के लिए सीढ़ियां ईशान कोण या पूर्व दिशा से वास्तु में लाभ देने वाली मानी गई हैं।
  • सकारात्मक ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने के लिए बेसमेंट में सफेद या हल्का गुलाबी रंग का पेंट होना चाहिए। यहां गहरे रंगों के इस्तेमाल से बचना चाहिए।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • घर में बेसमेंट का प्रयोग ध्यान, जप और एकाग्रता के लिए किया जाना उत्तम रहता है,यहां मुख हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा में करके बैठना शुभकारी होता है।
  • व्यवसाय के लिहाज से बेसमेंट के दक्षिण-पश्चिम(नैऋत्य)दिशा में भारी सामान या मशीनें आदि रखी जानी चाहिए वहीं बेचने के लिए जो सामान रखा जाए उसे बेसमेंट की उत्तर-पश्चिम(वायव्य)दिशा में रखा जाना चाहिए। एयरकंडीशन,एग्जॉस्ट फैन हो तो सभी पूर्व दिशा या अग्नि कोण में ही होने चाहिए। 

यह भी पढ़ें-

मानसिक शांति के लिए बेहद कारगर होते हैं वास्तु के ये उपाय, अपनी राशि के लिए यहां चेक करें

Vastu Tips For Clock: घर पर घड़ी लगाने का क्या है सही तरीका, किस दिशा में लगाना होता है शुभ

Kapoor Ke Totke: कपूर के चमत्कारी टोटके से बदल जाएगी किस्मत, आज ही करें ये उपाय

Vastu Tips: जानिए आपके घर का मुख्य द्वार कैसा होना चाहिए और कैसा नहीं, क्या कहते हैं वास्तु के नियम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed