फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   vastu tips for camphor kapoor ka totka how to control negative energies at home in hindi

Kapoor Ke Totke: कपूर के चमत्कारी उपाय से बदल जाएगी किस्मत, आज ही करें ये उपाय

Tue, 02 Jul 2024 12:47 PM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 02 Jul 2024 12:47 PM IST
विज्ञापन
vastu tips for camphor kapoor ka totka how to control negative energies at home in hindi
कपूर से आरती - फोटो : Amar Ujala

Kapoor Ke Totke: हिंदू धर्म में जितना महत्व पूजा-पाठ का होता है उतना ही उसमें इस्तेमाल किए जाने वाले सामग्री का भी महत्व होता है। भगवान की भक्ति और आराधना में इस्तेमाल करने वाले हर एक सामग्री का अपने आप में विशेष महत्व होता है। लगभग सभी पूजा पाठ में कपूर का इस्तेमाल तो होता ही है। कुछ खास भगवान की पूजा पाठ में तो कपूर एक आवश्यक सामग्री के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। इन पूजा विधि में अगर कपूर का इस्तेमाल न किया जाए तो पूजा अधूरी मानी जाती है।

विज्ञापन

इन सब के अलावा कपूर का इस्तेमाल वास्तु शास्त्र में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए भी किया जाता है। वास्तु के अनुसार कपूर की सुगंध नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। इसलिए आइए इस लेख में कपूर से जुड़े कुछ टोटकों के बारे में जानते हैं, जो आपकी किस्मत को बदलने में बहुत मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन


धन-समृद्धि के लिए
अगर आपने किसी को ज्यादा पैसा कर्ज दिया है और वो मिल नहीं रहा है या फिर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है तो आप लाल गुलाब के फूल में कपूर का एक टुकड़ा रखें, और कपूर जलाकर मां दुर्गा को अर्पित करें। दूसरी बात ये कि अगर आप फिजूल खर्च से परेशान हैं, तो कपूर का दिया जलाएं और सारे घर में घूमाएं। इन सब के अलावा मान्यता के अनुसार नौकरी पाने के लिए रोजाना सुबह नहाकर कपूर जलाएं और भगवान को प्रार्थना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


शांति और समृद्धि के लिए
घर में वास्तु दोष होने के कारण सुकून और शांति भंग होती है, घर में कलह का माहौल होता है। घर या दुकान दोनों ही जगह पर नकारात्मक ऊर्जा का को दूर करने के लिए कपूर की गोलियां रखी जाती हैं। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है धन लाभ होता है। 

स्वास्थ्य लाभ के लिए
वास्तु शास्त्र के अनुसार पितृ दोष से छुटकारा पाने के लिए पूजा घर में रोज नियमित रूप से कपूर जलाएं। अगर मन में आकस्मिक दुर्घटना की शंका बार आ रही है तो इससे बचने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें और उसके बाद कपूर में लौंग डालकर आरती करें। अगर कोई बीमारी बहुत दिनों से पीछा नहीं छोड़ रही है तो उसके लिए नहाते समय पानी में कपूर के तेल की 2-3 बूंदें डालकर नहाएं इससे शरीर को सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। 


ये भी पढ़ें- Jyeshtha Month 2024: 24 मई से शुरू होगा ज्येष्ठ का महीना, नोट कर लें व्रत त्योहारों की पूरी जानकारी

एक और खास टोटका
वास्तु के अनुसार अगर आपके कठिन प्रयासों के बाद भी कोई काम बनते-बनते बिगड़ जा रहा है या फिर किसी भी काम को करने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है तो एक चांदी की कटोरी में नियमित रूप से लौंग और कपूर जलाकर उसे पूरे घर में घुमाएं। इससे बिगड़े काम भी बनने लगेंगे और जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होंगी।

कपूर को लेकर कुछ ध्यान देने वाली बातें
कपूर एक ज्वलनशील पदार्थ है बच्चों को कपूर से दूर रखें। इसे कपूर हमेशा साफ और शुष्क जगह पर रखें। कपूर जलाते समय हमेशा सावधानी बरतें।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed