फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   vastu tips for remove all your problems These 6 vastu instruments keep at your home and office

Vastu Tips: वास्तु के ये 6 यंत्र आपकी हर समस्याओं को कर देते हैं दूर

Tue, 02 Apr 2024 02:07 PM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन ,वास्तुविद
अनीता जैन ,वास्तुविद Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 02 Apr 2024 02:07 PM IST
सार

घर,दुकान या कार्यालय में वास्तु दोष होने से वहां रहने वाले लोगों का जीवन किसी न किसी तरह से प्रभावित होता है।

विज्ञापन
vastu tips for remove all your problems These 6 vastu instruments keep at your home and office
वास्तुशास्त्र में दिशाओ और यंत्रों का महत्व - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वास्तु विज्ञान के अनुसार घर, दुकान या कार्यालय में वास्तु दोष होने से वहां रहने वाले लोगों का जीवन किसी न किसी तरह से प्रभावित होता है। इससे तरह-तरह की परेशानियां आ सकती हैं, जैसे कि स्वास्थ्य समस्याएं, आर्थिक कठिनाई, संबंधों में खटास, आदि। वास्तु दोषों को दूर करने के लिए कुछ विशेष प्रकार के यंत्र हैं। आप इन यंत्रों को स्थापित करके वास्तु दोषों को काफी हद तक निवारण कर सकते हैं। अलग-अलग यंत्रों के प्रयोग से अलग-अलग समस्याओं का निदान होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
विज्ञापन


वाहन सुरक्षा और भूखंड के लिए मारुति यंत्र
मारुति यंत्र हनुमानजी का यंत्र है। इस यंत्र के बहुत से उपयोगी हैं,परन्तु इनमें से एक उपयोग वास्तु के संबंध में बहुत प्रचलित है। जिनकी जमीन नहीं बिक रही हो या जिस जमीन में विवाद खड़ा हो गया हो। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए भूखंड मालिक को मंगलवार के दिन दोपहर 12 बजे इस यंत्र को ले जाकर सम्बंधित भूमि में पूर्व या ईशान दिशा में सवा हाथ गड्ढा खोदकर गाड़ दें और ऊपर से दूध या गंगाजल की धारा चढ़ानी चाहिए। वास्तु के अनुसार भूमि का विवाद तीन महीने के अंदर सुलझ जाएगा। मारुति यंत्र वाहन सुरक्षा के लिए भी लाभकारी है।
विज्ञापन


ऐश्वर्य और धनलक्ष्मी की वृद्धि के लिए श्रीयंत्र
श्रीयंत्र को मां लक्ष्मी का ही स्वरूप माना जाता है। ऐश्वर्य और धनलक्ष्मी की वृद्धि के लिए वास्तु में इस यंत्र का प्रयोग किया जाता है। यदि दुकान में मन नहीं लगता हो, व्यापार में बरकत न हो, रुपया पैसा आता तो हो पर बचत नहीं हो पा रही है तो इसे घर या दुकान की उत्तर दिशा में लगाना बहुत लाभकारी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 अप्रैल को शनि करेंगे पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश, इन राशि वालों की बदलेगी किस्मत

वास्तुदोष निवारण के लिए दिक्दोषनाशक यंत्र
दिक्दोषनाशक यंत्र वास्तुदोष निवारण का महत्वपूर्ण यंत्र है जिसमें सभी दिशाओं और दिक्पालों का पूजन किया जाता है । यदि घर में टॉयलेट,रसोई या बाथरूम कोई गलत दिशा में बन गया हो तो यह यंत्र स्थापित करने से वह दोष मिट जाता है।


जल संबंधी समस्त दोषों को दूर करने के लिए वरुण यंत्र
वरुण यंत्र बड़ा ही प्रभावी वास्तु यंत्र है जो जल संबंधी समस्त दोषों को दूर करता है।यदि जलस्थान,नलकूप,पानी की टंकी अग्नि कोण या गलत दिशा में बन गए हैं तो इस वरुण यंत्र को उस पर स्थापित करके पूजन करने पर जल संबंधी सभी दोष नष्ट हो जाते हैं।

सर्वमंगल वास्तु यंत्र
सर्वमंगल वास्तु यंत्र वास्तु संबंधी सभी प्रकार के दोष-निवारण करने के साथ-साथ सब प्रकार की मंगल कामना हेतु अचूक वरदायक है।इसे लगाने से सुख-शांति आती है,जहाँ भी इसे लगाया जाता है वहाँ दिन दूनी रात चौगनी तरक्की होती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed