फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   Attract Lakshmi Ji Blessings with the Right Way to tying Red Kalava on Tulsi

तुलसी पर लाल कलावा बांधने से घर में बढ़ेगी लक्ष्मी की कृपा, जानिए बांधने का तरीका और लाभ

Fri, 25 Apr 2025 05:22 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 25 Apr 2025 05:22 PM IST
सार

Benefits Of Red Kalava: वास्तु शास्त्र के अनुसार जब घर में नकारात्मक ऊर्जा का असर बढ़ता है तो तुलसी के पौधे की वृद्धि पर भी असर पड़ता है। इसे ठीक करने के लिए तुलसी के गमले में एक लाल कलावा बांध दिया जाए। यह कलावा नकारात्मक ऊर्जा को हटाने में मदद करता है

विज्ञापन
Attract Lakshmi Ji Blessings with the Right Way to tying Red Kalava on Tulsi
Tulsi Par Kalava Kaise Bandhein - फोटो : adobe stock

विस्तार

Tulsi Par Kalava Kaise Bandhein: वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ विशेष पौधे होते हैं जो घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। तुलसी का पौधा न केवल वास्तु शास्त्र में बल्कि ज्योतिष शास्त्र में भी बहुत महत्व रखता है। इसे घर में रखना शुभ माना जाता है क्योंकि यह शांति और समृद्धि लाता है। हालांकि, कई बार ऐसा होता है कि घर में सही देखभाल के बावजूद तुलसी का पौधा सूखने लगता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा नकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव से होता है, जिससे तुलसी के पौधे को सही वातावरण नहीं मिलता।

विज्ञापन

May Vivah Muhurat 2025: मई में कब-कब रहेंगे विवाह के शुभ मुहूर्त, नोट कर लें सारी तिथियां
विज्ञापन

वास्तु शास्त्र के अनुसार जब घर में नकारात्मक ऊर्जा का असर बढ़ता है तो तुलसी के पौधे की वृद्धि पर भी असर पड़ता है। इसे ठीक करने के लिए तुलसी के गमले में एक लाल कलावा बांध दिया जाए। यह कलावा नकारात्मक ऊर्जा को हटाने में मदद करता है और पौधे के आसपास सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है, जिससे तुलसी का पौधा फिर से हरा-भरा और स्वस्थ रहता है। तुलसी में कलावा बांधने से न केवल पौधे की सेहत में सुधार होता है, बल्कि घर में सुख-समृद्धि और शांति का वातावरण भी बनता है। लेकिन तुलसी पर कलावा बांधने की भी एक विधि होती है। आइए जानते हैं सही विधि। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 Zodiac Signs: बेहद जिद्दी और गुस्सैल स्वभाव के होते हैं इन राशियों के जातक, भूलकर भी न लें पंगा

Attract Lakshmi Ji Blessings with the Right Way to tying Red Kalava on Tulsi
Tulsi Par Kalava Kaise Bandhein - फोटो : adobe stock

तुलसी में कलावा बांधने से मां लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न
तुलसी में कलावा बांधने से देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुलसी को प्रतिदिन जल अर्पित करने से भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। वहीं वास्तु शास्त्र में भी तुलसी का पौधा सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है, खासकर यदि उसमें लाल रंग का कलावा बांधा जाए। यह न केवल तुलसी को सूखने से बचाता है, बल्कि आसपास की ऊर्जा को भी सकारात्मक बनाता है, जिससे घर में धन की बरकत होती है।

Attract Lakshmi Ji Blessings with the Right Way to tying Red Kalava on Tulsi
Tulsi Par Kalava Kaise Bandhein - फोटो : Adobe stock

तुलसी में कलावा बांधने की विधि

  • अगर आप देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन तुलसी के पौधे में लाल कलावा बांधना शुभ माना जाता है।
  • इस दिन सबसे पहले स्नान करें।  
  • फिर एक थाली में दीपक, लोटे में जल, गंगाजल, रोली, मिठाई, अक्षत और लाल कलावा रखें। 
  • सबसे पहले तुलसी के पौधे को जल और गंगाजल से स्नान कराएं। 
  • फिर तुलसी के सामने रोली से स्वास्तिक बनाएं और उसमें अक्षत और मिठाई चढ़ाएं। 
  • अब दीपक जलाकर तुलसी के तने और गमले में लाल कलावा लपेटें। 
  • ध्यान रखें कि कलावा न बहुत टाइट हो, न ही बहुत ढीला।

 

Attract Lakshmi Ji Blessings with the Right Way to tying Red Kalava on Tulsi
Tulsi Par Kalava Kaise Bandhein - फोटो : adobe stock

इन बातों का भी रखें ध्यान 

  • तुलसी में कलावा बांधते वक्त पूरी विधि का पालन करना बेहद जरूरी है। 
  • इस दौरान मन में कोई भी नकारात्मक विचार नहीं आने चाहिए। 
  • केवल लाल रंग का कलावा ही तुलसी में बांधें। 
  • इसे बांधने से पहले तुलसी का स्नान गंगाजल से जरूर कराएं। 
  • अंत में दीपक जलाना भी अनिवार्य है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed