फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   People of these zodiac signs are very stubborn and angry by nature do not mess with them even by mistake

Zodiac Signs: बेहद जिद्दी और गुस्सैल स्वभाव के होते हैं इन राशियों के जातक, भूलकर भी न लें पंगा

Fri, 25 Apr 2025 01:07 PM IST
दीक्षा पाठक धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 25 Apr 2025 01:07 PM IST
सार

Astrology Tips: तो आज की इस खबर में हम आपको उन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो स्वभाव से काफी जिद्दी होते हैं और इनसे जबर्दस्ती कुछ भी नहीं करवाया जा सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
People of these zodiac signs are very stubborn and angry by nature do not mess with them even by mistake
बेहद जिद्दी स्वभाव के होते हैं इन राशि के लोग - फोटो : freepik.com

विस्तार

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर इंसान की राशि उसके स्वभाव और सोच को दर्शाती है। राशियां ही बताती है कि इंसान असल व्यवहार क्या है। कुछ राशियां ऐसी मानी जाती हैं, जिनके जातक बहुत ही जिद्दी और अपने फैसलों पर अडिग होते हैं। ऐसे लोग अगर कुछ ठान लें तो फिर किसी की बात नहीं मानते और अपने रास्ते पर अड़े रहते हैं। यही नहीं, इनसे उलझना या दुश्मनी लेना आसान नहीं होता क्योंकि ये लोग भावनाओं में बहकर नहीं, बल्कि ठोस इरादों के साथ जवाब देते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको उन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो स्वभाव से काफी जिद्दी होते हैं और इनसे जबर्दस्ती कुछ भी नहीं करवाया जा सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन


वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोग भावनात्मक रूप से गहरे होते हैं, लेकिन अपनी भावनाओं को आसानी से लोगों के सामने जाहिर नहीं करते। ये चुपचाप हर चीज को याद रखते हैं। अगर इन्हें कोई बात बुरी लग जाए, तो उसे ये जल्दी भूलते नहीं। इनके अंदर आत्मबल की बिल्कुल भी कमी नहीं होती है। ये लोग कभी-कभी बदला लेने की सोच भी रखते हैं। इस राशि के जातक अगर किसी काम को करने की ठान लें, तो फिर पूरी ताकत लगा देते हैं और अपने विरोधी या दुश्मन को बिल्कुल भी नहीं छोड़ते हैं।
विज्ञापन


सिंह राशि
सिंह राशि के लोग बहुत आत्मविश्वासी और स्वाभिमानी होते हैं। ये जन्म से ही लीडरशिप वाले होते हैं और चाहते हैं कि लोग इनकी बात सुनें और मानें। इन्हें अपनी इज्जत और सम्मान सबसे ज्यादा प्यारा होता है। अगर कोई इन पर उंगली उठाए या इनके खिलाफ जाए तो ये चुप नहीं रहते। ये अपनी बात पर अडिग रहते हैं भले ही सामने कितनी ही परेशानी क्यों न हो। इनकी यही ज़द और दृढ़ निश्चय इन्हें खास बनाते हैं। इसलिए इन राशि के जातकों से टकराने से पहले सौ बार सोच लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकर राशि
मकर राशि के लोग बहुत ही अनुशासित, शांत और मेहनती होते हैं। ये लोग किसी भी चीज को पाने के लिए धीरे-धीरे और लगातार प्रयास करते हैं। एक बार अगर इन्होंने अपने जीवन का कोई लक्ष्य बना लिया तो फिर वे उसे हासिल करके ही मानते हैं। ये अपने सिद्धांतों पर चलते हैं और समझौता करना इन्हें पसंद नहीं होता। इनका मन बहुत मजबूत होता है और यही वजह है कि ये मुश्किल समय में भी डगमगाते नहीं। मकर राशि के लोग विश्वास करने से पहले भी काफी सोचते हैं।




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed