फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Tips: रंक को राजा बना सकते हैं ये चमत्कारिक पौधे, घर में लगाने से मां लक्ष्मी की होती है विशेष कृपा

Thu, 15 Aug 2024 06:33 AM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Thu, 15 Aug 2024 06:33 AM IST
सार

वास्तु शास्त्र और भारतीय संस्कृति में पौधों का हमेशा ही विशेष महत्व रहा है। माना जाता है कि कुछ खास पौधे घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। आइए इस लेख में 4 ऐसे पौधों के बारे में जानते हैं जो रंक को भी राजा बना सकते हैं।

विज्ञापन
4 lucky plants that bring happiness at your home goddess lakshmi will be happy in hindi
plant - फोटो : freepik

Vastu Tips For Plant: वास्तु वह विज्ञान है जो किसी भी स्थान के पंच तत्वों को नियंत्रित करने में मदद करता है। वास्तु के अनुसार, घर के हर कोने का अपना महत्व होता है और सभी वस्तुओं को सही जगह पर रखने से हमारे जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ सकते हैं। वास्तु शास्त्र और भारतीय संस्कृति में पौधों का हमेशा ही विशेष महत्व रहा है। माना जाता है कि कुछ खास पौधे घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। आइए इस लेख में 4 ऐसे पौधों के बारे में जानते हैं जो रंक को भी राजा बना सकते हैं।

4 lucky plants that bring happiness at your home goddess lakshmi will be happy in hindi
Tulsi Ke Upay For Money - फोटो : istock

तुलसी
तुलसी को हिंदू धर्म में बहुत पवित्र माना जाता है। इसे मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। घर में तुलसी का पौधा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह घर में सुख-शांति लाता है और धन वृद्धि करता है। तुलसी के पौधे को हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Vastu Tips: भूलकर भी इस दिशा में न रखें कूड़ेदान, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

4 lucky plants that bring happiness at your home goddess lakshmi will be happy in hindi
plant - फोटो : iStock

लक्ष्मणा
धार्मिक मान्यता है कि लक्ष्मणा पौधे से धन की देवी मां लक्ष्मी का संबंध होता है। इस पौधे को घर में लगाने से धन प्राप्ति का योग बनता है। लक्ष्मी मां को प्रिय ये पौधा यदि घर में लगाया जाए, तो घर में धन आगमन के रास्ते खुलते हैं और परिवार की आय में भी बढोतरी होती है। लक्ष्मणा के पौधे को घर के मुख्य द्वार के पास या धन रखने वाले स्थान पर लगाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
4 lucky plants that bring happiness at your home goddess lakshmi will be happy in hindi
अश्वगंधा - फोटो : अमर उजाला

अश्वगंधा
अश्वगंधा का पौधा आयुर्वेद में बहुत उपयोगी माना जाता है। इसके साथ ही यह धन और समृद्धि का प्रतीक भी है। अश्वगंधा का पौधा घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह स्वास्थ्य लाभ के साथ-साथ धन वृद्धि भी करता है। अश्वगंधा के पौधे को घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।

विज्ञापन
4 lucky plants that bring happiness at your home goddess lakshmi will be happy in hindi
Plant - फोटो : freepik

हरसिंगार
हरसिंगार का फूल बहुत सुंदर होता है और इसकी सुगंध भी बहुत अच्छी होती है। इसे देवी-देवताओं को चढ़ाया जाता है। हरसिंगार का पौधा घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह घर में सुख-शांति लाता है और धन वृद्धि करता है। हरसिंगार के पौधे को घर के उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed