Ganesh Chaturthi 5 Vastu Tips: हिंदू धर्म में भगवान गणेश को ज्ञान, बुद्धि, सुख-समृद्धि और सौभाग्य का देवता कहा जाता है. भगवान गणेश को कई गजानन, बप्पा, गणपति, एकदंत, गजानन, वक्रतुंड, सिद्धि विनायक आदि समेत नामों से भी जाना जाता है। गणेश चतुर्थी का त्योहार हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो भगवान गणेश को समर्पित है और पूरे देश में मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, गणेश चतुर्थी उत्सव भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को शुरू होता है और चतुर्दशी के दिन समाप्त होता है।
Ganesh Chaturthi Vastu Tips: घर में गणेश प्रतिमा लाने से पहले ध्यान रखें ये 5 वास्तु नियम
रंग का चयन
वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, घरों के लिए सफ़ेद रंग की गणपति की मूर्तियां सबसे अच्छा विकल्प हैं। सफ़ेद रंग शांति और पवित्रता का प्रतीक है। यह आपके घर में समृद्धि और शांति लाने में आपकी मदद कर सकता है।
आसन का ध्यान रखें
वास्तु शास्त्र के अनुसार बैठी हुई मुद्रा या ललितासन में मूर्ति खरीदने की सलाह देते हैं। यह मुद्रा आराम और शांति प्रदान करती है और आपके घर को अधिक शांत बनाने में मदद करती है।
गणेश जी की सूंड
आप यदि घर में गणेश जी को घर लाना चाहते हैं तो गणेश जी की ऐसी मू्र्ति लेकर आएं जिसकी सूंड बाईं ओर झुकी हो। यह घर में खुशी और समृद्धि का प्रतीक है।
भगवान गणेश को रखने की दिशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार गणेश मूर्ति को घर के पश्चिम, उत्तर और उत्तर-पूर्व कोनों में रखा जाना चाहिए। हिंदू धर्म में सबसे महत्वपूर्ण देवताओं में से एक भगवान शिव को आपके घर की उत्तर दिशा में रहने के लिए कहा जाता है, इसलिए आपकी गणेश मूर्ति का मुख भी उसी दिशा में होना चाहिए।