{"_id":"6831a34c04c23144d20a2552","slug":"taurus-may-25-2025-tarot-card-reading-know-today-vrishabh-tarot-card-horoscope-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 May Taurus Tarot Rashifal: वृषभ राशि वालों के समक्ष आ रही रुकावटें दूर होंगी, पढ़ें दैनिक टैरो राशिफल","category":{"title":"Tarot","title_hn":"टैरो कार्ड","slug":"tarot"}}
25 May Taurus Tarot Rashifal: वृषभ राशि वालों के समक्ष आ रही रुकावटें दूर होंगी, पढ़ें दैनिक टैरो राशिफल
Sun, 25 May 2025 07:40 AM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sun, 25 May 2025 07:40 AM IST
सार
Tarot Card Rashifal: भाग्य अब वृषभ राशि के जातकों के पक्ष में घूम रहा है, लेकिन शर्त यही है कि आप खुद को खुला रखें। भरोसे के साथ आगे बढ़ें और हर बदलाव को एक मौके की तरह देखें।
विज्ञापन
Tarot Card Rashifal
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Today Tarot Reading Of Vrishabh Rashi: आज वृषभ राशि वालों के लिए जो टैरो कार्ड सामने आया है वो है व्हील ऑफ फॉर्च्यून । यह कार्ड एक बहुत बड़ा संकेत है बदलाव का, भाग्य के चक्र के घूमने का, और नई दिशा में बढ़ने का।
विज्ञापन
अगर हाल ही में आप अपने भाग्य या किस्मत को लेकर बहुत ज़्यादा सोच रहे थे जैसे “मेरी डेस्टिनी क्या है?”, “मेरे साथ क्यों ऐसा हो रहा है?” या “क्या ये मेरी किस्मत में लिखा है?” तो अब वक्त आ गया है कि इन भारी सवालों से खुद को थोड़ा हल्का करें। यह कार्ड कहता है कि ज़रूरत नहीं है कि हर चीज़ का जवाब आपको अभी मिले और ना ही ये जरूरी है कि आप हर समय एक डेस्टिनी का बोझ उठाते चलें।
विज्ञापन
Weekly Horoscope (26 May To 01 June): इस सप्ताह इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल
विज्ञापन
आज का दिन इस बात का संकेत दे रहा है कि आप खुद को इस मानसिक बोझ से थोड़ा हटाते दिख रहे हैं। आप अब अपनी ज़िंदगी की चुनौतियों को एक पॉजिटिव नजरिए से देखने लगे हैं और यही पॉजिटिविटी अब आपके लिए नए दरवाज़े खोलने वाली है।
June Grah Gochar: जून में ग्रहों का महायोग, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत
अगर आपकी मैनिफेस्टेशन यानी जो आप चाह रहे थे, प्रार्थना कर रहे थे या कामना कर रहे थे उसमें अब तक रुकावटें आ रही थीं, तो अब वो रुकावटें धीरे-धीरे हटने लगेंगी। आपको लगेगा कि आप जो सोच रहे हो, जो चाह रहे हो वो अब हकीकत बनने की ओर बढ़ रहा है।
Gajkesari Rajyog 2025: कुछ दिनों बाद बनेगा शक्तिशाली गजकेसरी राजयोग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
कुल मिलाकर, यह दिन एक नए चक्र की शुरुआत है। भाग्य अब आपके पक्ष में घूम रहा है, लेकिन शर्त यही है कि आप खुद को खुला रखें। भरोसे के साथ आगे बढ़ें और हर बदलाव को एक मौके की तरह देखें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।