फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Tarot ›   Tarot Card Reading 16 June 2025 Today Tarot Card Rashifal Horoscope in hindi

16 June Ka Tarot Rashifal : मकर राशि वाले अपने डर का सामना करें, पढ़ें अन्य राशियों का दैनिक टैरो राशिफल

Mon, 16 Jun 2025 10:00 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 16 Jun 2025 10:00 AM IST
सार

Today Tarot Card Rashifal 16 June:आपके अंदर अपार टैलेंट है, एक मजबूत और अलग पर्सनालिटी है, लेकिन आप उसे बाहर नहीं ला पा रहे हो। कहीं न कहीं आप अपनी खुद की लाइट को दबा रहे हो, खुद को छोटे दायरे में सीमित कर रहे हो।

विज्ञापन
Tarot Card Reading 16 June 2025 Today Tarot Card Rashifal Horoscope in hindi
टैरो कार्ड राशिफल - फोटो : amar ujala

विस्तार

Today Tarot Card Rashifal 16 June: इस समय मकर राशि वालों के लिए बहुत गहरी और तीव्र ऊर्जा सक्रिय है। खासकर डर, मानसिक जकड़न और आत्म-संशय से जुड़ी हुई। टैरो कार्ड्स  एट ऑफ स्वॉर्ड्स और नाइन ऑफ वंड्स इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि आप किसी मानसिक कैद में हैं। ऐसा लग रहा है जैसे आप खुद को बांध कर बैठे हैं,  आपके आसपास कोई दीवार नहीं, पर आपने अपने ही डर और सोच से खुद को घेर रखा है।

विज्ञापन

Guru Gochar 2025: गुरु ने किया नक्षत्र परिवर्तन, इन राशि के लोगों को करियर में मिलेंगे मनचाहे परिणाम
विज्ञापन

यह डर बाहरी परिस्थितियों से नहीं, बल्कि आपके भीतर के विचारों और भावनाओं से उपजा है। "लोग क्या कहेंगे?", "क्या मेरी इमेज खराब हो जाएगी?" इस तरह की सोच ने आपकी आत्मा को जकड़ लिया है। आपके अंदर अपार टैलेंट है, एक मजबूत और अलग पर्सनालिटी है, लेकिन आप उसे बाहर नहीं ला पा रहे हो। कहीं न कहीं आप अपनी खुद की लाइट को दबा रहे हो, खुद को छोटे दायरे में सीमित कर रहे हो। ऐसा लग सकता है कि आप बार-बार खुद को प्रोटेक्ट करने की कोशिश कर रहे हो, जैसे कि हर कदम संभलकर रख रहे हो ताकि कोई आलोचना न करे, या कोई सवाल न उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरु के अतिचारी होने से इस साल युद्ध, राजनीतिक उथल-पुथल और आपदाओं का संकट, ज्योतिषी ने की भविष्यवाणी
यह स्थिति यह भी बता रही है कि आप थक चुके हो   इमोशनली और मेंटली। हर बार अपने असली स्वरूप को छुपाना, अपनी बात को दबाना और लगातार "परफेक्ट" दिखने की कोशिश करना एक बोझ बन चुका है। लेकिन यहां एक चेतावनी भी है   अगर आप इस डर से बाहर नहीं निकले, तो आप अपने असली जीवन, अपने असली उद्देश्य और खुशी से दूर होते जाएंगे। खुद को एक्सप्रेस करना, अपने टैलेंट को दुनिया को दिखाना, और अपनी आवाज़ को पहचान देना  यही इस समय की ज़रूरत है। अब समय है खुद से ईमानदार होने का। अपने डर का सामना करने का। क्योंकि आपकी सच्चाई में ही आपकी सबसे बड़ी ताकत छुपी है।
Zodiac Signs: इन 4 राशि के जातकों को व्यवसाय में मिलती है सफलता, मां लक्ष्मी की बनी रहती है कृपा
Numerology : इन जन्मतिथियों के लोग होते हैं स्पष्टवादी, इसलिए ज्यादातर अकेले ही रहते हैं



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily rashifal, tarot readings, horoscope matching, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed