{"_id":"68305eb26b7af4609e063f83","slug":"aries-may-24-2025-tarot-a-day-for-confidence-leadership-and-achievement-in-hindi-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 May Aries Tarot Rashifal: मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन? पढ़ें आज का टैरो राशिफल","category":{"title":"Tarot","title_hn":"टैरो कार्ड","slug":"tarot"}}
24 May Aries Tarot Rashifal: मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन? पढ़ें आज का टैरो राशिफल
Sat, 24 May 2025 07:19 AM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sat, 24 May 2025 07:19 AM IST
सार
Tarot Predictions: आज के टैरो कार्ड मेष राशि के लिए आत्मचिंतन और निर्णय लेने की जरूरत का संकेत दे रहे हैं। इस समय आप डर या उलझन में फंसे महसूस कर सकते हैं, लेकिन यह केवल मन का भ्रम है। अपने अंदर की आवाज़ सुनें और हिम्मत से कदम उठाएं, यही सही दिशा में ले जाएगा।
विज्ञापन
Tarot Card Rashifal
- फोटो : amar ujala
विस्तार
Today Tarot Reading Of Mesh Rashi: टैरो कार्ड्स सिर्फ भविष्यवाणी का साधन नहीं, बल्कि आत्म-ज्ञान और दिशा प्राप्त करने का एक गहरा स्रोत हैं। ये कार्ड हमें हमारे वर्तमान जीवन की स्थिति, मानसिक ऊर्जा और संभावित भविष्य के बारे में स्पष्ट संकेत देते हैं। टैरो के ज़रिए आप यह समझ सकते हैं कि आपके जीवन में क्या चल रहा है और आगे किस दिशा में बढ़ना फायदेमंद होगा।\
विज्ञापन
शनि-शुक्र और चंद्रमा की युति से बना त्रिग्रही योग, इन राशि वालों के भाग्य में होगा बड़ा बदलाव
विज्ञापन
आज आपके लिए दो कार्ड निकले हैं "एट ऑफ स्वॉर्ड्स" और "द हर्मिट"। यह संकेत देते हैं कि इस समय आप किसी उलझन या डर में फंसे हुए महसूस कर सकते हैं। ऐसा लग सकता है कि अगर आपने कोई कदम उठाया, तो आप अपने कंफर्ट ज़ोन से बाहर निकल जाएंगे। इसी वजह से घबराहट और असमंजस की भावना हो सकती है। लेकिन अगर आप थोड़ा रुकें, खुद के साथ शांत समय बिताएं, तो आपको एहसास होगा कि यह डर केवल आपके मन का भ्रम है। यह समय ब्रह्मांड की ओर से आपको एक संकेत है एक रोशनी, एक दिशा, जो आपको एक नए रास्ते पर ले जाना चाहती है। यह रास्ता भले ही नया हो, अनजान हो, लेकिन यह आपके लिए ही बना है।
विज्ञापन
Numerology: दिल के बड़े साफ होते हैं इस मूलांक के लोग, करियर में बनाते हैं अलग पहचान
जिस स्थिति में आप अभी हैं, वह आपको जानी-पहचानी लगती है, इसलिए आप उसमें अटके हुए हैं। पर अब समय आ गया है उस स्थिति से बाहर निकलने का। हिम्मत दिखाइए, कदम बढ़ाइए। जो होगा, वह आपके लिए अच्छा ही होगा।डर को जाने दीजिए और अपने अंदर की आवाज़ पर भरोसा कीजिए वही आपको सही दिशा में ले जाएगी। विस्तार से जानने के लिए नीचे दिए गये लिंक पर क्लिक करें
Mangal Gochar: 7 जून को मंगल का सिंह राशि में गोचर, जानें मेष और वृश्चिक वालों पर इसका प्रभाव
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं