फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शनि-शुक्र और चंद्रमा की युति से बना त्रिग्रही योग, इन राशि वालों के भाग्य में होगा बड़ा बदलाव

Thu, 22 May 2025 01:26 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 22 May 2025 01:26 PM IST
सार

मीन राशि में शुक्र, शनि और चंद्रमा की युति होने से कुछ राशि वालों को अच्छा लाभ मिल सकता है।

विज्ञापन
shani shukra and chandra yuti in meen rashi and make trigrahi yog  these zodiac sign will be lucky
मीन राशि में शुक्र-शनि और चंद्रमा की युति - फोटो : adobe stock

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिलता है। सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल पर एक से दूसरी राशि में परिवर्तन करते हैं। सबसे तेज गति से चंद्रमा और सबसे मंद गति से शनि राशि परिवर्तन करते हैं। चंद्रमा सबसे तेज गति से चलने के कारण यह करीब ढाई दिन में राशि बदलते हैं। इस कारण से चंद्रमा किसी न किसी ग्रह के साथ हमेशा युति बनाते हैं। जिसके कारण शुभ और अशुभ दोनों ही तरह के योगों का निर्माण होता है। ऐसा ही कुछ योग आज के दिन यानी 22 मई को बना है। आज चंद्रमा मीन राशि में संचरण कर रहे हैं और मीन राशि में पहले से ही शुक्र और शनि की युति पहले से बनी हुई हैं। इस तरह से मीन राशि में तीन ग्रहों की युति बनी हुई है। मीन राशि में त्रिग्रही योग के बनने के कारण कुछ राशि वालों की किस्मत में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं चंद्रमा-शुक्र-शनि की युति से किन-किन राशि वालों को लाभ मिलने वाला है। 

shani shukra and chandra yuti in meen rashi and make trigrahi yog  these zodiac sign will be lucky
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि पर प्रभाव
मिथुन राशि के जातकों के लिए त्रिग्रही योग बहुत ही लाभकारी और शुभ साबित हो सकता है। यह त्रिग्रही योग मिथुन राशि के जातकों के कर्म भाव में बनेगा। ऐसे में आने वाले कुछ दिनों में मिथुन राशि के जातकों को करियर-कारोबार में अपार सफलता मिलेगी। जो लोग बेरोजगार हैं उनको नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग हैं। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। जो लोग व्यापार आदि में उन्हे खूब लाभ भी मिल सकता है। बिजनेस में कोई नई डील होन से आपको अच्छे लाभ की संभावना है।

Budh Gochar 2025: अपरा एकादशी पर बुध का गोचर, इन तीन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

shani shukra and chandra yuti in meen rashi and make trigrahi yog  these zodiac sign will be lucky
कर्क राशि - फोटो : amar ujala

कर्क राशि पर प्रभाव
कर्क राशि के जातकों के लिए तीन प्रमुख ग्रहों की युति मीन राशि में बनने से लाभ की स्थितियों में सुधार देखने को मिलेगा। यह युति आपके नवम भाव यानी भाग्य के भाव में हुआ है जिस कारण से इस राशि के जातकों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। खुशियां आएंगी और धन लाभ के बेशुमार मौके आपको मिलेंगे। पहले के मुकाबले आर्थिक स्थितियों से सुधार देखने को मिलेगा। जो काम अधूरे थे वह अब पूरे हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में युति से सुधार देखने को मिलेगा। धर्म और आध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेंगी।

Rahu: पलभर में किस्मत बदल देता है राहु, कुंडली में बैठा सही गणित तो दौलत-शोहरत के ढेर पर बैठ जाएंगे आप

विज्ञापन
विज्ञापन
shani shukra and chandra yuti in meen rashi and make trigrahi yog  these zodiac sign will be lucky
मकर राशि - फोटो : amar ujala

मकर राशि पर प्रभाव
मकर राशि के जातकों के लिए त्रिग्रही योग बहुत ही अच्छा और लाभकारी साबित होगा। यह आपकी राशि से तीसरे भाव में योग बना हुआ है। ऐसे में आपके साहस और आत्मविश्वास में तेजी आएगी। कला-कौशल की तरफ आपका रुझान बढ़ेगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। नए संपर्कों का आपको लाभ मिलेगा। करियर में ग्रोथ होने की अच्छी उम्मीद है। छोटी-मोटी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। जीवन में खुशियां और प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। 

Mangal Gochar: 7 जून को मंगल का सिंह राशि में गोचर, जानें मेष और वृश्चिक वालों पर इसका प्रभाव

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed