फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mangal Gochar: 7 जून को मंगल का सिंह राशि में गोचर, जानें मेष और वृश्चिक वालों पर इसका प्रभाव

Thu, 22 May 2025 11:51 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 22 May 2025 11:51 AM IST
सार

Mangal Gochar: मंगल 7 जून 2025 को देर रात 1 बजकर 33 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। वह इस राशि में 28 जुलाई 2025 तक विराजित रहेंगे। 

विज्ञापन
Mangal Gochar 2025 date time and impact on mesh vrishchik rashi
मंगल का सिंह राशि में गोचर - फोटो : adobe stock

मंगल का सिंह राशि में गोचर:  कुछ दिनों में जून माह की शुरुआत होने वाली है। इस माह के प्रारंभ में ही मंगल गोचर करेंगे, जिससे 12 राशियां प्रभावित होंगी। ज्योतिषियों के मुताबिक मंगल 7 जून 2025 को देर रात 1 बजकर 33 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। वह इस राशि में 28 जुलाई 2025 तक विराजित रहेंगे। चूंकि मंगल ऊर्जा, शौर्य, साहस और पराक्रम के कारक ग्रह है, इसलिए कुछ जातकों के जीवन में कई बदलाव आ सकते हैं। लेकिन मेष और वृश्चिक राशि वालों पर इसका क्या प्रभाव होगा, आइए जान लेते हैं।

Trending Videos
Mangal Gochar 2025 date time and impact on mesh vrishchik rashi
किसी नए काम, निवेश या यात्रा के लिए अभी थोड़ा रुकना बेहतर होगा। - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मंगल का सिंह राशि में गोचर मेष राशि वालों की दिक्कतें बढ़ा सकता है। आपको सेहत में कुछ परेशानियां होंगी। किसी भी तरह के वाद-विवाद में पड़ने से बचें। कार्यक्षेत्र में सहपाठियों के साथ अच्छे रिश्ते बनाना आपके लिए लाभकारी रहेगा। किसी नए काम, निवेश या यात्रा के लिए अभी थोड़ा रुकना बेहतर होगा। 
Kendra Trikon Rajyog 2025: 50 साल बाद बन रहा दुर्लभ केंद्र त्रिकोण राजयोग, इन राशियों की खुलेगी किस्मत

Mangal Gochar 2025 date time and impact on mesh vrishchik rashi
आपको अपने खर्चों को लेकर बजट बनाकर चलने की आवश्यकता है। - फोटो : adobe
ऑनलाइन काम करे लोग नौकरी में बदलाव करेंगे। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें अपनी मेहनत जारी रखनी होंगी। आप अपने आवश्यक कामों में लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं।आपको अपने खर्चों को लेकर बजट बनाकर चलने की आवश्यकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mangal Gochar 2025 date time and impact on mesh vrishchik rashi
नौकरी की तालाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिलेगा। वाणी को कोमलता लोगों का दिल जीतेगी। - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि
ज्योतिषियों के मुताबिक वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर लाभकारी रहने वाला है। यह आपके दशम भाव यानी करियर के स्थान में होगा। ऐसे में आपको करियर में तरक्की वह मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। नौकरी की तालाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिलेगा। वाणी को कोमलता लोगों का दिल जीतेगी।
Shani Margi 2025 : 30 साल बाद शनि देव होंगे मार्गी, इन राशियों पर बरसेगा धन और सौभाग्य

विज्ञापन
Mangal Gochar 2025 date time and impact on mesh vrishchik rashi
खास बात यह है कि आपकी बिजनेस को लेकर चल रही डील भी मंगल के प्रभाव से सफल होगी। रिश्तों में मिठास, विश्वास और प्रेम का संचार होगा। - फोटो : freepik
मंगल के प्रभाव से मन में ऊर्जा का भाव बना रहेगा। आत्मविश्वास में चल रही कमी दूर होगी। शादीशुदा लोगों की जिंदगी में भी खुशियां आएंगी। लक्ष्य पूरे करने में सफल रहेंगे। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बन रहा है। खास बात यह है कि आपकी बिजनेस को लेकर चल रही डील भी मंगल के प्रभाव से सफल होगी। रिश्तों में मिठास, विश्वास और प्रेम का संचार होगा।
 
                
        
                
         
        

                
        
                
         
        Rahu: पलभर में किस्मत बदल देता है राहु, कुंडली में बैठा सही गणित तो दौलत-शोहरत के ढेर पर बैठ जाएंगे आप
                
        
                
         
        

                
        
                
         
        डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed