फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   rashifal mesh taurus horoscope 2020

वृषभ राशि के लिए साल 2020, चार शुभ संकेत जिससे आप रहेंगे शिखर पर

Mon, 03 Feb 2020 01:42 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 03 Feb 2020 01:42 PM IST
विज्ञापन
rashifal mesh taurus horoscope 2020
वृष राशि
वृषभ राशि के जातकों का स्वामी शुक्र ग्रह होता है। जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो, ब है, उनकी राशि वृषभ होती है। सभी 12 राशियों में यह दूसरी राशि है। वृष राशि के स्वामी बहुत ज्यादा परिश्रमी होते हैं। इस राशि के जातक धरातल से जुड़े व्यक्ति होते हैं और जिस बात पर विश्वास करते हैं, वही कहते हैं। वृष राशि के जातकों के लिए साल 2020 क्या बदलाव लाएगा। आइए जानते हैं वृष राशि के लिए 4 शुभ संकेत... 
विज्ञापन
  • आपके लिए साल 2020 संपन्नता, ऐशोआराम और कार्यक्षेत्र में उन्नति लाएगा।
  • साल 2020 में आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। जिसका परिणाम आपको सालभर मिलता रहेगा।
  • नौकरी में सफलता और पदोन्नति के संकेत हैं।
  • जिन जातकों के विवाह में पिछले साल देरी हुई है जल्द ही अच्छी सूचना मिलेगी।

विस्तार से मेष राशि का भविष्यफल 2020

अटूट होता है इनका संकल्प
वृष राशि के व्यक्ति व्यावहारिक, स्थायी और विश्वसनीय होते हैं। जिन्दगी इनके सामने जैसी आती है, ये उसी के हिसाब से अपने लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढ़ते जाते हैं, लेकिन इनकी चाल धीमी रहती है। इनकी ताकत इनका स्थायित्व, ईमानदारी और कड़ा संकल्प होता है। इन्हे अपने मार्ग से डिगाने या इनका ध्यान भटकाना बहुत कठिन होता है। ये एक बार लक्ष्य तय करने के पश्चात् उस पर पहुंचकर ही मानते हैं।
विज्ञापन


नहीं लेते किसी प्रकार का जोखिम
ये जोखिम उठाने से घबराते हैं। इसका कारण अव्वल तो यह है कि ये सुरक्षा पसंद होते हैं। दूसरा कारण यह है कि ये आलसी होते हैं। कुल मिलाकर ये अपने परखे हुए मार्ग पर ही चलना पसंद करते हैं। हालांकि ये बुरा नहीं है लेकिन इस आदत के कारण अक्सर ये नये कार्य का आनंद लेने से चूक जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्थिक जीवन 2020
वर्ष 2020 के शुरुआत महीनों में आपकी आर्थिक योजनाएं फलीभूत होंगी। कामकाज से आमदनी में वृद्धि होगी। हालांकि उच्च शिक्षा हेतु धन ख़र्च होने की संभावना है। फरवरी में धन के मामले में सावधानी बरतें अन्यथा आपको धन हानि हो सकती है। अगर मार्च में शेयर बाजार में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो सोच-समझकर करें। इस वर्ष साल के मध्य में आपको पैतृक संपत्ति मिल सकती है। सिंतबर में आपकी सैलरी में वृद्धि हो सकती है। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें, लाभ मिलेगा। साल के अंत में आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। भौतिक सुख-संसाधनों को जुटाने में आप धन खर्च कर सकते हैं।

करियर-व्यापार
करियर की दृष्टि से देखें तो आपके लिए नया साल बदलाव लेकर आएगा। नौकरी के अवसर आएंगे लेकिन आपको उन अवसरों के लिए तैयार रहना होगा। किसी प्रतिष्ठित संस्था से जुड़ने का मौका मिल सकता है। इस साल आपको अपने करियर में अचानक बदलाव के लिए तैयार रहना होगा। अगर आप व्यापार से जुड़े हैं तो मार्च के महीने में आपके समक्ष चुनौतियां आ सकती हैं। अपने प्रतिद्वंद्वियों की चाल से बचकर रहें। अप्रैल में लंबे समय से रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। इस समय आप अपने व्यापार में कोई नई डील कर सकते हैं। ध्यान रहे, कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों के समक्ष अविश्वास की स्थिति बनी रह सकती है। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। साल के अंत में व्यापार में नई योजनाएं सफल होंगी। आप अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे।

पारिवारिक जीवन 2020
इस वर्ष आपका मधुर व्यवहार लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगा। आप अपनी मधुर बातों से लोगों को अपने पक्ष में करने में सफल होंगे। कामकाज में व्यस्त रहने के कारण आप अपने परिजनों को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। हो सकता है आपके परिजन आपसे इस बात की शिकायत करें। मन में माता-पिता की सेवा का भाव सदा रहेगा। उनका आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष से मान-सम्मान प्राप्त होगा। परिजनों के साथ कटु शब्दों का प्रयोग न करें, इससे आपके रिश्तों में खटास आ सकती है। अप्रैल में परिजनों के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर बात हो सकती है। इस दौरान परिजनों के साथ आप अपना कीमती समय बिताएंगे।


प्रेम-विवाह 2020
साल के शुरुआती चरण में जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मधुर बने रहेंगे। आप दोनों एक-दूसरे की शक्ति बनेंगे। काम की व्यवस्तता के चलते आप अपने प्रेमजीवन को कम समय दे पाएंगे। इस बात को लेकर आपका लव पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है। साल के मध्य में भी जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। उनके द्वारा आपको आर्थिक मदद मिल सकती है। प्रेम जीवन में अपने रिश्ते को लेकर थोड़ा गंभीर रहें। इससे आपके रिश्ते में जोश और उत्साह का भाव बना रहेगा। अगर आप शादी योग्य हैं तो मई में आपको अपनी शादी की चिंता सता सकती है। जून में प्रेम का इजहार करने के लिए सही समय होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed