फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   pushya nakshatra today keep do these remedies get benefits these five zodiac signs

Pushya Nakshatra: पुष्य नक्षत्र के स्वामी हैं शनिदेव, आज पांच राशि के लोग जरूर करें ये उपाय

Tue, 18 Jan 2022 11:59 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 18 Jan 2022 11:59 AM IST
सार

Pushya Nakshatra 2022: पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनिदेव है। पुष्य नक्षत्र में किसी भी तरह के शुभ कार्य को शुरू करने और पूजा-अनुष्ठान बहुत ही शुभ फलदायी माना गया है।

विज्ञापन
pushya nakshatra today keep do these remedies get benefits these five zodiac signs
Pushya Nakshatra 2022: जिन जातकों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या चल रही है उनके लिए आज पुष्य नक्षत्र में बाजार से चांदी के आभूषण खरीदकर लाना चाहिए।

विस्तार

Pushya Nakshatra 2022: आज ( 18 जनवरी 2022) से हिंदू कैलेंडर का नया महीना माघ आरंभ हो गया है। माघ में गंगा स्नान, दान, तप और कल्पवास करने का विशेष महत्व होता है। माघ माह के शुरुआत होने के साथ ही आज बहुत ही शुभ पुष्य नक्षत्र का योग भी है। पुष्य नक्षत्र सभी नक्षत्रों में सर्वश्रेष्ठ नक्षत्र माना जाता है। पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनिदेव है। पुष्य नक्षत्र में किसी भी तरह के शुभ कार्य को शुरू करने और पूजा-अनुष्ठान बहुत ही शुभ फलदायी माना गया है। ऐसे में जिन लोगों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव है वे लोग आज कुछ उपाय करके शनि के दोष को कुछ कम कर सकते हैं।
विज्ञापन


इन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव
शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं। यह किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं। ऐसे में जिन जातकों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती लगी हुई होती है उन्हें कई तरह की परेशानियों से जूझना पड़ता है। शनिदेव अभी मकर राशि में विराजमान है इस वजह से धनु, मकर और कुंभ राशि वालो पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव है। लेकिन 29 अप्रैल 2022 से शनि मकर राशि को छोड़कर कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे जिसके कारण मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो जाएगा। वहीं शनि के राशि परिवर्तन करने से धनु राशि के जातकों का साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी। मकर राशि पर साढ़ेसाती का आखिरी चरण और कुंभ राशि वालों पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इन राशियों पर ढैय्या
शनि के राशि परिवर्तन करते ही दो राशियों पर ढैय्या शुरू हो जाएगी और दो से खत्म भी हो जाएगी। अभी मिथुन और तुला राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है लेकिन जैसे ही शनि 29 अप्रैल 2022 को मकर से कुंभ राशि में आएंगे फिर कर्क और वृश्चिक राशि वालों पर ढैय्या शुरू हो जाएगी।

पुष्य नक्षत्र में करें ये उपाय 
जिन जातकों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या चल रही है उनके लिए आज पुष्य नक्षत्र में बाजार से चांदी के आभूषण खरीदकर लाना चाहिए।  इसके अलावा शनि मंदिर जाकर शनिदेव को काला तिल और सरसों का तेल जरूर अर्पित करें।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022 वृषभ राशिफल 2022 
   
मिथुन राशिफल 2022 कर्क राशिफल 2022
   
सिंह राशिफल 2022  कन्या राशिफल 2022 
   
तुला राशिफल 2022 वृश्चिक राशिफल 2022
   
धनु राशिफल 2022 मकर राशिफल 2022 
   
कुंभ राशिफल 2022 मीन राशिफल 2022
   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed