फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Venus Transit 2025 Shukra Gochar In Taurus Impact On Virgo Zodiac Sign

Venus Transit 2025 : शुक्र का राशि परिवर्तन, जानिए कन्या राशि के जातकों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव

Mon, 30 Jun 2025 02:07 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 30 Jun 2025 02:07 PM IST
सार

Venus Transit 2025 :कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्रदेव कुंडली के दूसरे और नवम भाव के स्वामी होते हैं। 29 जून 2025 को शुक्र का वृषभ राशि में गोचर आपके भाग्य भाव में हुआ है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भाग्य भाव में शुक्र का गोचर सामान्य तौर पर शुभ परिणाम देने वाला साबित होता है।

विज्ञापन
Venus Transit 2025 Shukra Gochar In Taurus Impact On Virgo Zodiac Sign
कन्या राशि पर शुक्र ग्रह का गोचर - फोटो : amar ujala

विस्तार

Venus Transit 2025 :आकर्षण, सुंदरता, कला-साहित्य, भोगविलास, भौतिक सुख-सुविधाओं और धन के कारक शुक्र ग्रह 29 जून 2025 को दोपहर 01 बजकर 56 मिनट पर अपनी स्वराशि वृषभ में प्रवेश कर चुके हैं। शुक्र देव अपनी खुद की राशि में 26 जुलाई तक रहेंगे, फिर इसके बाद बुध के स्वामित्व वाली राशि मिथुन में प्रवेश कर जाएंगे। जिन जातकों की कुंडली में शुक्र अच्छे भाव में होते हैं और शुभ ग्रहों की द्दष्टि होती हैं उनको उनके जीवन में हर एक तरह के सुखों की प्राप्ति होती है। वहीं अगर शुक्र ग्रह कुंडली के खराब भावों में होते हैं उनको जीवन में धन की कमी महसूस होती है। आइए जानते हैं शुक्र के वृषभ राशि में गोचर करने से कन्या राशि के जातकों के जीवन पर किस तरह का प्रभाव पड़ेगा। इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं। 
विज्ञापन


शुक्र गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव
कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्रदेव कुंडली के दूसरे और नवम भाव के स्वामी होते हैं। 29 जून 2025 को शुक्र का वृषभ राशि में गोचर आपके भाग्य भाव में हुआ है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भाग्य भाव में शुक्र का गोचर सामान्य तौर पर शुभ परिणाम देने वाला साबित होता है। कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र ग्रह भाग्येश आपके भाग्य भाव में विराजमान हो गए हैं जिससे आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आपको अपने कर्म और भाग्य के सहारे कोई बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपको अपने अनुभवों का अच्छा साथ मिलेगा। धर्म-कर्म में आपकी रूचि बनी रहेगी। घर परिवार में किसी तरह के मांगलिक कार्य की शुरुआत हो सकती है। इस दौरान आपको अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। 
विज्ञापन


Shani Sadesati 2025: इस साल किन राशि के जातकों को परेशान करेगी शनि की साढ़ेसाती ? जानें इससे राहत के उपाय
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्योतिष में शुक्र ग्रह का महत्व
- वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को बहुत ही शुभ और लाभकारी ग्रह माना जाता है। कालपुरुष की कुंडली में यह दूसरे और सातवें भाव के स्वामी होते हैं।
- शुक्र ग्रह का गोचर एक से दूसरी राशि में होने के लिए करीब 27 दिनों का समय लगता है। 
- शुक्र मीन राशि में उच्च के होते हैं जबकि कन्या राशि में नीच की अवस्था में होते हैं। इसके साथ सभी 27 नक्षत्रों में ये पूर्वाषाढ़ा, भरणी और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी होते हैं। 
- शुक्र ग्रह की शनि और बुध ग्रह के साथ मित्रता का भाव रहता है जबकि चंद्रमा और सूर्य इनके शत्रु माने जाते हैं। 
- शुक्र ग्रह कुंडली में जब अपनी स्वराशि यानी वृषभ या तुला में या फिर अपनी उच्च राशि मीन में विराजमान होकर कुंडली के केंद्र भाव में होते हैं तो मालव्य राजयोग का निर्माण होता है। इस योग से व्यक्ति को जीवन में सभी तरह की सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है। 
- इसके अलावा एक दूसरा राजयोग बनता है लक्ष्मी नारायण राजयोग। इस में बुध और शुक्र की युति किसी भाव में बनने पर होती है। 
- जिन लोगों की कुंडली में शुक्र कमजोर होते हैं, उनको जीवन में तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
- शुक्र के कमजोर होने पर व्यक्ति को वैवाहिक जीवन में परेशानियां आती हैं।

July Masik Rashifal 2025: ग्रहों की चाल के साथ क्या बदलेंगे आपके सितारे? यहां पढ़ें जुलाई का मासिक राशिफल



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed