फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Shukra Gochar 2025 On Cancer Impact On Taurus Zodiac Signs

Shukra Gochar 2025: शुक्र का कर्क राशि में गोचर, जानिए वृषभ राशि वालों पर प्रभाव

Sun, 24 Aug 2025 03:39 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 24 Aug 2025 03:39 PM IST
सार

Shukra Gochar 2025: वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र पहले भाव और छठे भाव के स्वामी होते हैं। शुक्र के राशि परिवर्तन करने से आपके लिए गोचर कुंडली के तीसरे भाव में हुआ है। जोकि शुभ फल देने वाला माना जाता है। ऐसे में आपके मित्रों की संख्या में इजाफा देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
Shukra Gochar 2025 On Cancer Impact On Taurus Zodiac Signs
शुक्र का कर्क राशि में गोचर - फोटो : adobe stock

विस्तार

Shukra Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह का विशेष महत्व होता है। यह प्रेम, सुख, विलासिता, भोग, सौंदर्य, कला, मनोरंजन और वैवाहिक जीवन का कारक ग्रह माना जाता है। जिन जातकों की कुंडली में शुक्र की स्थिति बली अवस्था में होती है उनको जीवन का हर एक सुख बहुत ही आसानी से मिलता है। शुक्र की चाल और राशि में परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि वृषभ और तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्रदेव 21 अगस्त 2025 को रात करीब 1 बजकर 08 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं। कर्क राशि में शुक्र के गोचर का प्रभाव वृषभ राशि के जातकों पर किस तरह पड़ेगा आइए इसका ज्योतीषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन


वृषभ राशि पर शुक्र के गोचर का प्रभाव
वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र पहले भाव और छठे भाव के स्वामी होते हैं। शुक्र के राशि परिवर्तन करने से आपके लिए गोचर कुंडली के तीसरे भाव में हुआ है। जोकि शुभ फल देने वाला माना जाता है। ऐसे में आपके मित्रों की संख्या में इजाफा देखने को मिलेगा। अच्छे परिणाम देखने को मिल सकता है। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इस दौरान आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। भाग्य का अच्छा साथ आपको देखने को मिलेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगा। प्रेम संबंधों के लिए लिहाज से आने वाला समय अच्छा रहेगा। 
विज्ञापन


ज्योतिष में शुक्र ग्रह का महत्व
ज्योतिष में शुक्र ग्रह को शुभ ग्रह माना जाता है। वृषभ और तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र ग्रह होते हैं। कन्या शुक्र ग्रह की नीच राशि मानी जाती है जबकि मीन उच्च राशि होती है। जिन लोगों की कुंडली में शु्क्र ग्रह स्थिति कमजोर होती है। उन्हें आर्थिक परेशानियां और सेहत संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके उलट अगर कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत भाव में होते हैं तो व्यक्ति को सभी तरह की भौतिक सुख सुविधाएं प्राप्ति होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Shani ki Sadhe Sati: इन 3 राशियों पर है शनि की साढ़े साती का साया, जानें उपाय और बचाव के तरीके

कुंडली में कमजोर शुक्र का प्रभाव
- जातक की कुंडली में शु्क्र ग्रह कमजोर होने पर वह सुखी वैवाहिक जीवन और संतान सुख से वंचित रहता है।
- कुंडली में शुक्र के कमजोर होने पर यौन सुख नहीं प्राप्त होता है। इसके अलावा वह बीमारियों से भी घिरा रहता है।
- अगर किसी जातक की कुंडली में शु्क्र ग्रह कमजोर हो तो जातक भौतिक सुख-सुविधाओं से वंचित रहता है।
- कमजोर शुक्र होने पर व्यक्ति धर्म और अध्यात्म की तरफ जाता है। भोग विलासिता में उसका मन नहीं लगता।

Lucky Rashifal: इस सप्ताह इन तीन राशि वालों के करियर-कारोबार में होगी तरक्की, मिलेंगे मनचाहे परिणाम

कुंडली में शुक्र के मजूबत होने पर प्रभाव
- जिन जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह का प्रभाव सकारात्मक रहता है यानी शुक्र ग्रह बली होते हैं वे बहुत ही सुंदर और आकर्षक होते हैं।
- शुक्र ग्रह के कुंडली में मजबूत होने पर व्यक्ति का आत्मविश्वास ऊंचा होता है और वह सभी लोगों में काफी लोकप्रिय होता है।
- ऐसे जातक समाज में काफी ख्याति और मान-सम्मान प्राप्त करते हैं।
- जब भौतिक सुखों में वृद्धि होने लगे तो यह शुक्र के शुभ संकेत हैं।
- व्यक्ति को किसी कार्य में अचानक से लगातार सफलताएं मिलने प्रारंभ होने लगे तो समझिए यह मजबूत शुक्र के संकेत हैं।
- जब व्यक्ति के जीवन में सुख-सुविधाओं और मान-सम्मान में वृद्धि होने लगे तो कुंडली में शुक्र मजबूत मजबूत होता है।
- कुंडली में शुक्र ग्रह के मजबूत होने पर व्यक्ति कला और मनोरंजन के क्षेत्र में सफलताएं प्राप्त करता है।

कमजोर शुक्र को मजबूत करने के उपाय
-   वृषभ और तुला राशि के जातकों को हीरा धारण करना चाहिए।
-    शुक्रवार को व्रत रखें और सफेद वस्तुओं का दान करें।
-   शुं शुक्राय नम: या शुं शुक्राय नम:” का कम से कम 108 बार जाप करें।
-   गाय को रोज सुबह रोटी खिलाएं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed