फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   shani rashi parivartan 2023 saturn transit in aquarious shani sade sati and dhaiya will be start these zodiac

Shani Parivartan 2023: कुंभ राशि में शनि का राशि परिवर्तन जल्द, इन राशियों पर शुरू होगी साढ़ेसाती

Fri, 06 Jan 2023 12:05 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 06 Jan 2023 12:05 AM IST
सार

17 जनवरी को शनि मकर राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। मकर और कुंभ राशि शनि की स्वयं की राशि होती है। शनि 30 साल के बाद दोबारा से कुंभ राशि में गोचर करेंगे।

विज्ञापन
shani rashi parivartan 2023 saturn transit in aquarious shani sade sati and dhaiya will be start these zodiac
shani gochar 2023: साल 2023 में शनि ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। ज्योतिष में शनि की चाल में बदलाव बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस महीने सबसे मंद गति से चलने वाले और बेहद प्रभावी ग्रह माने जाने वाले शनि राशि परिवर्तन करेंगे। 17 जनवरी को शनि मकर राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। मकर और कुंभ राशि शनि की स्वयं की राशि होती है। शनि 30 साल के बाद दोबारा से कुंभ राशि में गोचर करेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार करीब एक राशि में ढाई वर्षों तक रहते हैं फिर दूसरी राशि में जाते हैं। ज्योतिष में शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का विशेष महत्व होता हैं। साढेसाती के प्रभाव से जातकों को कई तरह की परेशानियां आती हैं। 
विज्ञापन


शनि साल 2023 में कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इसके शनि 140 दिनों तक वक्री रहेंगे और 33 दिनों तक अस्त रहेंगे। शनि जैसे ही 17 जनवरी को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे वैसे ही कुछ राशियों पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी और कुछ पर ढैय्या। वहीं शनि के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों पर से साढ़ेसाती का प्रभाव खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन


मीन राशि पर शुरू होगी साढ़ेसाती
शनि के राशि परिवर्तन करते ही मीन राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी। वहीं धनु राशि पर से साढ़ेसाती का प्रभाव खत्म हो जाएगी। इस प्रकार से 17 जनवरी 2023 के बाद पूरे साल मकर, कुंभ और मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का असर रहेगा। मकर राशि पर साढ़ेसाती का तीसरा चरण, कुंभ राशि पर दूसरा चरण और मीन राशि पर पहला चरण शुरू होगा। साल 2023 में कुंभ और मीन राशि के जातकों पर शनि की अशुभ द्दष्टि बनी रह सकती है। कार्यो में रुकावटें और बीमारियां आ सकती है। वहीं मकर राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चलने के कारण कार्यो में सफलताएं और तरक्की के योग बनेंगे। साढ़ेसाती के अंतिम चरण में जातकों की परेशानियां कम होती है और सफलताएं मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्क और वृश्चिक राशि पर ढैय्या होगी शुरू
17 जनवरी 2023 को शनि के राशि परिवर्तन करने से मिथुन और तुला राशि वालों पर से ढैय्या का प्रभाव खत्म हो जाएगी जिससे इन दोनों राशि के जातको का काफी राहत मिलेगी। शनि के कुंभ राशि में गोचर करने से कर्क और वृश्चिक राशि वालों पर शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी। ऐसे में इनको कार्यक्षेत्र में चुनौतियां बढ़ जाएंगी। व्यापार में घाटा लग सकता है और नौकरी में बदलाव देखने को मिल सकता है।


उपाय
वैदिक ज्योतिष में जिन जातकों पर शनिदोष होता है उन्हें कई तरह के उपाय बताए जाते हैं। शनि के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए हर शनिवार को शनिदेव को तेल चढ़ाएं। मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान जी पूजा करें। काले तिल, कंबल, काली उड़द और जूते-चप्पलों का दान करना भी शुभ होता है। इसके अलावा शनि चालीसा और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वार्षिक राशिफल 2023
मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 । सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 

तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 । धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed