फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   shani importance in kundali according to astrology shani position in these house get lots of success

Shani: कुंडली में इस स्थिति में शनि व्यक्ति को बनाते हैं धनवान और दिलाते हैं मान-सम्मान

Sat, 18 Jan 2025 03:35 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 18 Jan 2025 03:35 PM IST
सार

सभी ग्रहों में शनि सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह होते हैं। कुंडली के कुछ भावों में शनि की स्थिति बहुत ही शुभ मानी जाती है। 

विज्ञापन
shani importance in kundali according to astrology shani position in these house get lots of success
कुंडली में शनि का फल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सभी नौ ग्रहों का अपना-अपना महत्व होता है। इन ग्रहों में शनि को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। शनि को क्रूर और पापी ग्रह माना जाता है। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह होते हैं। यह किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं। इस तरह से शनि राशिचक्र का एक पूरा चक्कर लेने के लिए 30 साल का समय लगाते हैँ। शनि की मंद चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों के ऊपर रहता है। इस कारण से जब शनि राशि परिवर्तन करते है या फिर चाल में बदलाव लाते हैं तो इसका असर पड़ता रहै। शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से लोगों के जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण बदलाव आता है। कुंडली में शनि की अच्छी स्थिति होने पर जातकों के जीवन में अच्छा फल प्राप्त होता है, वहीं जब कुंडली में शनि अच्छी स्थिति में नहीं होते हैं तो जातकों के जीवन में तरह की कठिनाईयां आती हैं। कुंडली में कुल 12 भाव होते हैं और हर एक भाव का अपना महत्व होता है। शनि की स्थिति भावों पर निर्भर होती है। आइए जानते हैं शनिदेव किन भावों में सबसे ज्यादा शुभ फल प्रदान करते हैं। 

विज्ञापन


शनि जब लाभ भाव में हो
कुंडली में कुल भाव होते हैं और जब जातक का जन्म होता है तो उस समय ग्रहों की स्थिति के अनुसार ग्रह इन्ही 12 भावों में किसी एक भाव में विराजमान होते हैं। कुंडली के ग्यारहवें भाव को लाभ स्थान और इच्छापूर्ति का माना जाता है। कुंडली के इस भाव में शनि के विराजमान होने को बहुत ही शुभ माना जाता है। जिस किसी की कुंडली के इस भाव में शनिदेव होते हैं उसे हर एक क्षेत्र में कम प्रयासों में अच्छी सफलता हासिल हो जाती है। शनि धीमे फल देने वाले ग्रह होते हैं। ऐसे में आपको इस भाव में शनि के होने पर आय में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होती है। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आती है। 
विज्ञापन


Surya Nakshatra Gochar 2025: सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से वृषभ समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत
विज्ञापन
विज्ञापन


शनि जब दशम भाव में हो
कुंडली के दशम भाव को काफी शुभ स्थान माना जाता है क्योंकि यह केंद्र का भाव होता है। इस भाव से जातक के कर्म का निर्धारण होता है। जब किसी जातक की कुंडली में शनि दशम भाव में होते हैं तो इससे व्यक्ति के करियर में ऊंचा स्थान प्राप्त होता है। ऐसे व्यक्ति समाज में उच्च पद, मान-सम्मान और धन-दौलत की प्राप्ति करता है। इस तरह के लोगों में नेतृत्व करने की क्षमता होती है। व्यक्ति अपने पराक्रम के बल पर ऊंचे स्थान को प्राप्त करता है। 


Astro Tips: शनिदेव को बहुत ही प्रिय है ये पांच चीजें, अर्पित करने से मिलती है शनि दोष से मुक्ति

शनि जब सातवें भाव में हो
कुंडली का सातवां भाव भी केंद्र का होता है। कुंडली के सातवें भाव में शनि के होने को बहुत ही शुभ माना जाता है। इस भाव में शनि के होने से जातकों के वैवाहिक जीवन में स्थिरता और खुशियां आती हैं। कुंडली का यह भाव साझेदारी का होता है। अगर इस भाव में ग्रहों की स्थिति शुभ हो तो व्यक्ति को व्यापार में खूब लाभ मिलता है। साथ ही भाग्य का अच्छा साथ मिलता है। 

Mangal Gochar 2025: मंगल का मिथुन राशि में गोचर, इन राशि के लोगों को होगा नौकरी और व्यापार में अच्छा लाभ

कुंडली के चौथे भाव में शनि
कुंडली का चौथा भाव भी बहुत ही शुभ और लाभकारी भाव होता है। यह भाव वाहन, संपत्ति और सुख साधन का भाव होता है। शनि के चौथे भाव में होने पर व्यक्ति के जीवन में हमेशा सुख-शांति और धन की प्राप्ति होती है। इस भाव में शनि के होने से व्यक्ति गुणी, साहस वाला होता है। इस भाव में शनि के होने पर व्यक्ति को धन और वाहन का सुख प्राप्त होता है। इसके अलावा शनि के चौथे भाव में होने पर जातकों को नौकरी, विवाह और संतान को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। 

Shash Rajyoga: आज बन रहा है शश राजयोग, इन राशियों का बदलेगा भाग्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed