फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mangal Gochar 2025: मंगल का मिथुन राशि में गोचर, इन राशि के लोगों को होगा नौकरी और व्यापार में अच्छा लाभ

Sat, 18 Jan 2025 01:51 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 18 Jan 2025 01:51 PM IST
सार

मंगल 21 जनवरी 2025 को सुबह 08 बजकर 04 मिनट पर बुध के स्वामित्व वाली राशि मिथुन में गोचर करने वाले हैं। इस राशि परिवर्तन का प्रभाव कुछ राशि वालों के लिए अच्छा साबित हो सकता है। 

विज्ञापन
Mangal Gochar 2025 Mars Transit In Gemini Good Impact On These Zodiac Sign
मंगल का गोचर - फोटो : अमर उजाला

Mangal Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ऊर्जा, पराक्रम, युद्ध, जोश और उत्साह का कारक ग्रह माना जाता है। मंगल को ज्योतिष शास्त्र में सेनापति का दर्जा मिला हुआ है। मंगल करीब 40 से 45 दिन में राशि परिवर्तन करते हैं। मंगल जब राशि परिवर्तन करते हैं तो इसका व्यापक असर सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ता है। मंगल 21 जनवरी 2025 को सुबह 08 बजकर 04 मिनट पर बुध के स्वामित्व वाली राशि मिथुन में गोचर करने वाले हैं। आपको बता दें मंगल इस समय अपनी नीच राशि में वक्री अवस्था में विराजमान हैं। मंगल के मिथुन राशि में गोचर करने से कुछ राशि वालों का लाभ तो कुछ को नुकसान होने के संकेत हैं। आइए  जानते हैं मंगल के मिथुन राशि में गोचर करने से किन-किन राशि वालों को लाभ मिल सकता है। 

Mangal Gochar 2025 Mars Transit In Gemini Good Impact On These Zodiac Sign
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए मंगल पहले और आठवें भाव के स्वामी हैं। 21 जनवरी को जब मंगल का गोचर होगा तब यह आपके तीसरे भाव यानी पराक्रम में रहेगा। ऐसे में आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी की उम्मीद है। आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है। करियर के क्षेत्र में आपको कोई नई उपलब्धियां मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आमदनी में इजाफा होगा। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लाभ के अवसरों वृद्धि के योग हैं। 

Mangal Gochar 2025 Mars Transit In Gemini Good Impact On These Zodiac Sign
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
मंगल का गोचर सिंह राशि के जातकों के ग्यारहवें भाव में होगा। मंगलदेव सिंह राशि के चौथे और नौवें भाव के स्वामी हैं। कुंडली का चौथा भाव सुख-सुविधा, वाहन और जमीन-जायदाद से संबंधित होता है। ऐसे में मंगल का गोचर आपकी सुख-सुविधाओं में इजाफा करने के संकेत हैं। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। सिंह राशि के जातकों को रोजगार और करियर के मामले में नए-नए अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन का लाभ आपको मिल सकता है। वहीं व्यापारियों के लिए किसी नए प्रोजेक्ट से लाभ मिलने की उम्मीद है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। घर और परिवार में सुख-शांति रहेगी। 

Mangal Vakri 2025: 21 जनवरी को मंगल होंगे वक्री, इन तीन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
Mangal Gochar 2025 Mars Transit In Gemini Good Impact On These Zodiac Sign
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
मंगल का गोचर कन्या राशि के जातकों के लिए तीसरे और आठवें भाव के स्वामी होते हैं और यह आपके दसवें भाव में गोचर करने वाले हैं। दसवां भाव आपके जीवन में लाभ के मौके उपलब्ध करवाएगा। भाग्य का आपको साथ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को उनके कार्यक्षेत्र में उपलब्धियां हासिल होंगी। व्यापारियों को अपने कामकाज से अच्छा खासा मुनाफा अर्जित होगा। आपकी वित्तीय स्थिति में पहले के मुकाबले सुधार देखने को मिलेगा। 

Samsaptak Yog 2025: सूर्य मंगल ने बनाया समसप्तक योग, ये राशियां रहें सावधान

विज्ञापन
Mangal Gochar 2025 Mars Transit In Gemini Good Impact On These Zodiac Sign
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन राशि
21 जनवरी को मंगल मीन राशि के जातकों के लिए उनके पंचम भाव में गोचर करेंगे। पंचम भाव विद्या और संतान का कारक होता है। मीन राशि के जातकों के लिए मंगल तीसरे और दसवें भाव के स्वामी होते हैं। करियर के लिहाज से आपको कुछ नया मिलने की उम्मीद है। आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। नई नौकरी की तलाश करने वाले जातकों को मंगल के गोचर से लाभ मिल सकता है। इस राशि के जातकों को पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की उम्मीद है। व्यापारियों को उनके व्यापार से अच्छा खासा मुनाफा मिलने के योग हैं। प्रेम के रिश्तों में मजबूती आएगी और आपसी तालमेल बढ़ेगा। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed