फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साल 2026 में इन राशियों की बढ़ सकती हैं परेशानियां, शनि समेत इन ग्रहों की रहेगी घातक द्दष्टि

Thu, 11 Dec 2025 12:44 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 11 Dec 2025 12:44 PM IST
सार

Shani Gochar 2026: साल 2026 में शनि का राशि परिवर्तन नहीं होगा। शनि 2025 में मीन राशि में है और आने वाले साल 2026 में भी मीन राशि में रहेंगे। ऐसे में कुछ राशियों पर शनि की घातक द्दष्टि पड़ सकती है। 

विज्ञापन
Shani Dosh 2026 Negative impact on These Zodiac Sign Know Astrology Prediction in Hindi
साल 2026 में शनि समेत कुछ ग्रहों की द्दष्टि पड़ेगी - फोटो : अमर उजाला
नया साल शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष है ऐसे में साल 2026 में कई ग्रहों का जहां राशि परिवर्तन होगा। लेकिन दिसंबर माह में कई ग्रहों की स्थितियों में बदलाव का व्यापक प्रभाव देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि साल 2026 में कर्मफलदाता  और न्याय के कारक ग्रह शनि 27 जुलाई 2026 तक मार्गी अवस्था में रहेंगे। इसके साथ ही चार दूसरे ग्रहों के परिवर्तन के चलते कुछ राशियों पर विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा। साल 2026 में शनि का राशि परिवर्तन नहीं होगा लेकिन शनि की घातक द्दष्टि कुछ राशि वालों पर पड़ने के कारण इसका नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये राशियां जिनके ऊपर शनि का प्रभाव रहेगा। 
Shani Dosh 2026 Negative impact on These Zodiac Sign Know Astrology Prediction in Hindi
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
साल 2026 में शनि की अशुभ द्दष्टि और दिसंबर माह में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र की स्थिति से मेष राशि वालों के जीवन में गहरा प्रभाव देखने को मिलेगा। मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगलदेव होते हैं और जो सूर्य के साथ धनु राशि में विराजमान हैं। ऐसे में मीन राशि पर शनि की द्दष्टि पड़ रही है जिससे साल 2026 में मेष राशि वालों के लिए समय ज्यादा अनुकूल नहीं रहेगा। आपको कार्यो में देरी और आत्मविश्वास में कमी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा आपके निर्णय लेने की क्षमता में कमजोरी आ सकती है। 

Shukra Gochar 2025: 20 दिसंबर से इन राशियों को नौकरी-बिजनेस में आएंगी दिक्कतें, निवेश क्षेत्र में रहें सावधान
Shani Dosh 2026 Negative impact on These Zodiac Sign Know Astrology Prediction in Hindi
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
साल 2026 में शनि की द्दष्टि से वृषभ राशि वालों की सेहत में नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। इस दौरान कुछ पुराने रोग उभरकर आ सकते हैं। धन हानि होने की पूरी संभावना है। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको कुछ कार्यक्षेत्र में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान कामकाज में देरी होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में गिरावट देखने को मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Dosh 2026 Negative impact on These Zodiac Sign Know Astrology Prediction in Hindi
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के ऊपर शनि की अच्छी द्दष्टि नहीं होगी जिससे आपके कामकाज में असर देखने को मिलेगा। जो काम तेजी से होने चाहिए उनमें साल 2026 में धीमापन आ सकता है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। जो लोग किसी दूसरे का धन लेकर उसे अपने लिए इस्तेमाल करते हैं उनको थोड़ा संभलकर रहना होगा। 

Pradosh Vrat: साल का आखिरी प्रदोष इन राशियों को देगा लाभ, प्रेम विवाह और नौकरी की इच्छा होगी पूरी
Shani Sade Sati in 2026: नववर्ष में मेष समेत इन 2 राशि वालों पर रहेगी शनि की साढ़ेसाती, 2027 तक रहें सावधान
विज्ञापन
Shani Dosh 2026 Negative impact on These Zodiac Sign Know Astrology Prediction in Hindi
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए मंगल की नीच द्दष्टि और शनि की अशुभ द्दष्टि कर्क राशि वालों की मुश्किलों में इजाफा दिला सकता है।  इसके साथ ही मानसिक तनाव का सामना भी करना होगा। धन के खर्चों में वृद्दि होगी और वाद-विवाद में बढ़ोतरी होने के संकेत हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed