{"_id":"67b589a6e718ba8e6e0c1a46","slug":"saturn-transit-in-meen-shani-sadesati-and-dhaiya-will-be-start-these-zodiac-sign-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shani Gochar 2025: 29 मार्च को होगा शनि का राशि परिवर्तन, इन राशियों पर शुरू होगी साढ़ेसाती और ढैय्या","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Shani Gochar 2025: 29 मार्च को होगा शनि का राशि परिवर्तन, इन राशियों पर शुरू होगी साढ़ेसाती और ढैय्या
Wed, 19 Feb 2025 01:05 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 19 Feb 2025 01:05 PM IST
सार
इस साल शनि 29 मार्च 2025 को कुंभ राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जिस कारण से कुछ राशि वालों पर साढ़ेसाती और कुछ पर ढैय्या शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
शनि की साढ़ेसाती 2025
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इस वर्ष न्याय के कारक और कर्मफलदाता शनि अपनी राशि परिवर्तन करने वाले हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव का विशेष महत्व होता है। सभी ग्रहों में शनि ही एकमात्र ऐसे ग्रह हैं जो सबसे धीमे चलते हैं, जिसकी वजह से इनका शुभ-अशुभ प्रभाव जातकों के जीवन पर लंबे समय तक रहता है। शनिदेव ढाई वर्षों में एक से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। शनिदेव को क्रूर ग्रह माना जाता है जिसके कारण यह जातकों को हमेशा कष्ट देते हैं लेकिन यह सही नहीं है। शनि अगर कुंडली में शुभ भाव में विराजमान हैं तो यह अच्छे फल भी प्रदान करते है। शनि की शुभ स्थिति से यह जातकों को रंक से राजा भी बना देते हैं।
जब-जब शनि का गोचर एक से दूसरी राशि में होता है तो कुछ राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या शुरू हो जाती है तो कुछ पर यह खत्म हो जाती है। शनि इस वर्ष 29 मार्च को अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में कुछ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव शुरू हो जाएगा। जिन-जिन राशियों पर साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव रहेगा उनको कई तरह के कष्टों और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
29 मार्च को शनि करीब ढाई वर्षों के बाद राशि परिवर्तन करेंगे। आपको बता दें कि शनि अभी अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में हैं और 29 मार्च 2025 को ये इस राशि से निकलकर गुरु के स्वामित्व वाली राशि मीन में प्रवेश कर जाएंगे। शनि के मीन राशि में प्रवेश करते ही मकर राशि वालों पर से शनि की साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी। लेकिन मेष राशि पर साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो जाएगा। इसके अलावा मीन और कुंभ राशि पर साढ़ेसाती जारी रहेगी। मीन पर दूसरे चरण की साढ़ेसाती जबकि कुंभ राशि पर तीसरे चरण की साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा। इस तरह से मेष, मीन और कुंभ राशि पर साढ़ेसाती रहेगी।
विज्ञापन
Chandra Grahan 2025: इस दिन लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें इस समय ग्रहों की स्थिति और प्रभाव
विज्ञापन
विज्ञापन
Lakshmi Narayan Rajyog: जल्द बनेगा‘लक्ष्मी नारायण राजयोग’, इन तीन राशियों के सुख में होगी वृद्धि
इन पर साढ़ेसाती और ढैय्या29 मार्च को शनि करीब ढाई वर्षों के बाद राशि परिवर्तन करेंगे। आपको बता दें कि शनि अभी अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में हैं और 29 मार्च 2025 को ये इस राशि से निकलकर गुरु के स्वामित्व वाली राशि मीन में प्रवेश कर जाएंगे। शनि के मीन राशि में प्रवेश करते ही मकर राशि वालों पर से शनि की साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी। लेकिन मेष राशि पर साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो जाएगा। इसके अलावा मीन और कुंभ राशि पर साढ़ेसाती जारी रहेगी। मीन पर दूसरे चरण की साढ़ेसाती जबकि कुंभ राशि पर तीसरे चरण की साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा। इस तरह से मेष, मीन और कुंभ राशि पर साढ़ेसाती रहेगी।