फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lakshmi Narayan Rajyog: जल्द बनेगा ‘लक्ष्मी नारायण राजयोग’, इन तीन राशियों के सुख में होगी वृद्धि

Wed, 19 Feb 2025 04:15 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 19 Feb 2025 04:15 AM IST
सार

Lakshmi Narayan Rajyog: ज्योतिष शास्त्र में मौजूद सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करते हुए अन्य ग्रहों के साथ युति बनाते हैं। इस दौरान ग्रहों की युति से कई योग भी बनते हैं, जिसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन से लेकर देश-दुनिया के कार्यों पर पड़ता है। 

विज्ञापन
Lakshmi Narayan Rajyog in Pisces These Zodiac Signs Will Be Blessed
लक्ष्मी नारायण राजयोग - फोटो : amar ujala

Lakshmi Narayan Rajyog: ज्योतिष शास्त्र में मौजूद सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करते हुए अन्य ग्रहों के साथ युति बनाते हैं। इस दौरान ग्रहों की युति से कई योग भी बनते हैं, जिसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन से लेकर देश-दुनिया के कार्यों पर पड़ता है। ज्योतिषियों की मानें तो एक बार फिर दो शक्तिशाली ग्रहों की युति होने वाली है जिससे कुछ राशियों को विशेष लाभ की प्राप्ति संभव है।



बता दें वर्तमान में धन, वैभव, ऐश्वर्य और विलासिता के कारक शुक्रदेव मीन में है। वहीं 27 फरवरी 2025 को बुधदेव भी इस राशि में एंट्री लेंगे। ऐसे में शुक्र और बुध की युति होगी, जिससे लक्ष्मी नारायण राजयोग बनेगा। इस राजयोग के प्रभाव से इन तीन राशियों को शिक्षा, धन, व्यापार और निवेश में मनचाहे परिणामों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं

Lakshmi Narayan Rajyog in Pisces These Zodiac Signs Will Be Blessed
बचत की योजनाएं सफल होंगी। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
ज्योतिषियों के अनुसार लक्ष्मी नारायण राजयोग आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। कारोबार में धन लाभ की प्राप्ति संभव है। आत्मविश्वास में वृद्धि होने पर काम समय से मनचाहे तरीके से पूर्ण होंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों को मनचाही सफलता मिल सकती है। इस अवधि में भाग्य का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। कार्यस्थल पर किसी सम्मान की प्राप्ति से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। वेतन में वृद्धि से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। बचत की योजनाएं सफल होंगी। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। 

Lakshmi Narayan Rajyog in Pisces These Zodiac Signs Will Be Blessed
जीवनसाथी से रिश्ता और मजबूत होगा। साथ के  साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे। - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
लक्ष्मी नारायण राजयोग से धनु राशि वालों के ऐश्वर्य में वृद्धि संभव है। भौतिक सुख-सुविधाओं का पूरा लाभ मिलेगा। इस राजयोग के शुभ प्रभाव से आपको धन लाभ के अवसरों की भी प्राप्ति होगी। बौद्धिक क्षमता का विकास होगा। कोई नई व्यावसायिक डील शामिल होने की संभावना है। अविवाहित लोगों को भी इस दौरान विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के योग है। समाज में भी आपका मान बढ़ता हुआ नजर आएगा। आपको साझेदारी में काम करने से लाभ हो सकता है। घर में किसी महंगी वस्तु को लेकर आ सकते हैं। जीवनसाथी से रिश्ता और मजबूत होगा। साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lakshmi Narayan Rajyog in Pisces These Zodiac Signs Will Be Blessed
आध्यात्मिक यात्रा का योग बनेगा। सिंगल लोगों के जीवन किसी की एंट्री होने के योग बन रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि
लक्ष्मी नारायण राजयोग मीन राशि के लिए लाभकारी रहने वाला है। आपके भाग्य में वृद्धि के योग है। परिवार में किसी खास की एंट्री होने से खुशियों का संचार होगा। लक्ष्मी नारायण राजयोग के प्रभाव से आपके लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। निवेश में धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप किसी वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। नई संपत्ति की प्राप्ति होगी। वहीं लव लाइफ शानदार रहने वाली है। रिश्ते और भी मजबूत होंगे। आध्यात्मिक यात्रा का योग बनेगा। सिंगल लोगों के जीवन किसी की एंट्री होने के योग बन रहे हैं। 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed