{"_id":"66e69e791abfe840cf00aaa6","slug":"saptahik-vrishchik-rashifal-16-to-22-september-2024-weekly-scorpio-horoscope-in-hindi-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Scorpio Weekly Horoscope (16 से 22 सितंबर): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Scorpio Weekly Horoscope (16 से 22 सितंबर): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 15 Sep 2024 02:15 PM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sun, 15 Sep 2024 02:15 PM IST
सार
Scorpio Weekly Horoscope: आप अपने करियर और कारोबार को लेकर असमंजस की स्थिति में रह सकते हैं। यदि आप अपनी नौकरी अथवा कारोबार में बदलाव की सोच रहे हैं तो आपको ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों से राय अवश्य लेनी चाहिए।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
विस्तार
वृश्चिक
विज्ञापन
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम फलदायी साबित होगा। इस सप्ताह आपको घर और बाहर दोनों जगह शुभचिंतकों और स्वजनों का कम सहयोग प्राप्त होगा। लोगों के साथ वैचारिक मतभेद मनभेद में न बदलने पाए इसके लिए आपको सचेत रहना होगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपका घर-परिवार के किसी सदस्य के साथ विवाद हो सकता है। इस दौरान आपके कार्यों में तमाम तरह की रुकावटें आ सकती हैं।
आप अपने करियर और कारोबार को लेकर असमंजस की स्थिति में रह सकते हैं। यदि आप अपनी नौकरी अथवा कारोबार में बदलाव की सोच रहे हैं तो आपको ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों से राय अवश्य लेनी चाहिए। यदि चीजें आपके अनुकूल न हों तो इस विचार को कुछ दिनों के लिए टाल देना ही बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा राहत भरा रह सकता है। इस दौरान आपकी धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी तीर्थ स्थान की यात्रा का योग बनेगा। प्रेम संबंध में उतावलेपन से बचें और अपने लव पार्टनर की फीलिंग्स को समझने का प्रयास करें, अन्यथा बनी बात भी बिगड़ सकती है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें तथा शनिवार को पीपल में दूध मिश्रित मीठा जल चढ़ायें।