{"_id":"65dacfde565bd0cd700fa78d","slug":"saptahik-mithun-rashifal-26-feb-to-03-march-2024-weekly-gemini-horoscope-in-hindi-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gemini Weekly Horoscope (26 Feb To 03 March): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Gemini Weekly Horoscope (26 Feb To 03 March): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 25 Feb 2024 01:10 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 25 Feb 2024 01:10 PM IST
सार
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कामकाज में शुभ फल प्रदान करने वाला है। सप्ताह की शुरुआत किसी शुभ समाचार से होगी, जिसके कारण घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा।
विज्ञापन
Gemini Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिथुन
विज्ञापन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कामकाज में शुभ फल प्रदान करने वाला है। सप्ताह की शुरुआत किसी शुभ समाचार से होगी, जिसके कारण घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। सप्ताह के शुरुआत में किसी प्रिय व्यक्ति का घर में आगमन हो सकता है। इस दौरान अचानक से पिकनिक-पार्टी के अवसर मिलेंगे। सप्ताह के मध्य में आपका भाग्य पूरी तरह से प्रबल नजर आएगा। लंबे समय से चली आ रही समस्या किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से दूर हो जाएगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। मिथुन राशि की महिलाओं को इस सप्ताह धार्मिक-आध्यात्मिक कार्यों में खूब मन लगेगा।
सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी तीर्थ स्थान की यात्रा के योग बनेंगे। इस दौरान लंबी दूरी की यात्रा आपके व्यतवसाय में वृद्धि का कारण बनेगी। पूर्व में किए गये निवेश से लाभ की प्राप्ति होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। धन की आवक बढ़ेगी लेकिन खर्च की अधिकता भी रहेगी। सुख-सुविधा के साधनों पर आप खूब खर्च करेंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। यदि भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर कोई गलतफहमी पैदा हो गई थी तो इस सप्ताह संवाद करने पर दूर हो जाएगी। किसी के साथ हुई नई मित्रता प्रेम संबंध में बदल सकती है। पुराने प्रेम संबंध में आपसी विश्वास बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी आपकी खुशियों का पूरा ख्याल रखेगा।
विज्ञापन
उपाय- प्रतिदिन श्रीहरि विष्णु की पूजा पीला चंदन अर्पित करके करें तथा श्री विष्णु सहस्त्रपनाम का पाठ करें।